Categorized | लखनऊ.

काॅमनवेल्थ युवा सम्मेलन सी.एम.एस. में 4 मार्च को

Posted on 02 March 2015 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के तत्वावधान में काॅमनवेल्थ युवा सम्मेलन एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन आगामी 4 मार्च, बुधवार को सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) आॅडिटोरियम में किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य काॅमनवेल्थ देशों के छात्रों के बीच आपसी सौहार्द एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि काॅमनवेल्थ युवा सम्मेलन में इस वर्ष का विषय है - ‘ए यंग काॅमन वेल्थ’ जिसके अन्तर्गत छात्रों के बीच समूह परिचर्चा के माध्यम से विभिन्न देशों के बीच साँस्कृतिक, अन्र्तसास्कृतिक एवं अन्तर्राष्ट्रीय समझ विकसित करने के विकल्पों पर विचार-विमर्श किया जायेगा। इसके अलावा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के अन्तर्गत विभिन्न देशों के छात्रों से प्राप्त प्रविष्टियों को सभी के अवलोकनार्थ एक भव्य प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जायेगा।
श्री शर्मा ने बताया कि इस युवा सम्मेलन के अन्तर्गत जूनियर वर्ग में कक्षा 6 से कक्षा 8 तक तथा सीनियर वर्ग में कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के छात्रों के बीच पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए देश-विदेश के छात्रों से पोस्टर प्रविष्टियां आमन्त्रित की गयी हैं। इन प्रविष्टियों में से सर्वश्रेष्ठ का चयन ख्याति प्राप्त निर्णायक मण्डल के सदस्यों द्वारा किया जायेगा तथापि सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों को आकर्षक पुरस्कारों से पुरस्कृत किया जायेगा। इन सभी प्रविष्टियों को 4 मार्च को आयोजित एक भव्य प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जायेगा।
श्री शर्मा ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ के बाद काॅमनवेल्थ विश्व के सबसे अधिक 54 देशों का संगठन है। स्वतंत्र एवं सार्वभौमिक देश ही काॅमनवेल्थ के सदस्य हो सकते हैं। विभिन्न संस्कृतियों एवं सभ्यताओं के संगठन आधुनिक काॅमनवेल्थ की स्थापना 1949 में हुई थी जब भारत ने प्रथम गणतंत्र देश के रूप में इसकी सदस्यता ग्रहण की थी। काॅमनवेल्थ दिवस भारत की प्राचीन संस्कृति के आदर्श वसुधैव कुटुम्बकम् को बल प्रदान करता है तथा समस्त मानव जाति को एक विश्व परिवार के सदस्य होने की अनुभूति कराता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in