Categorized | लखनऊ.

लखनऊ में लूट और हत्या की वारदात पर मुख्यमंत्री का कड़ा रूख

Posted on 28 February 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने राजधानी लखनऊ में बदमाशों द्वारा अंजाम दी गई लूट और हत्या की वारदात पर कड़ा रूख अपनाया है। श्री यादव ने पुलिस महानिदेशक को निर्देशित किया कि वे पुलिस कार्यवाही की स्वयं माॅनीटरिंग करते हुए मामले का खुलासा 15 दिन के अन्दर करवाकर लूट के रुपये भी बरामद करवाएं।
मुख्यमंत्री ने इस वारदात में मारे गए लोगों के परिजनों को 05-05 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा करते हुए कहा कि इस घटना के दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार कानून व्यवस्था को लेकर अत्यन्त संवेदनशील है और इस प्रकार की घटना को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
श्री यादव ने इस घटना के परिपे्रक्ष्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in