Categorized | लखनऊ.

मध्य वायु कमान के कमाण्डरों का सम्मेलन सम्पन्न हुआ

Posted on 28 February 2015 by admin

26 फरवरी 2015 से प्रारम्भ मध्य वायु कमान के स्टेषन कमांडरों का दो दिवसीय सम्मेलन लाभदायक परिचर्चा के उपरान्त आज सम्पन्न हो गया।
सभी स्टेषनों की संक्रियात्मक सक्षमता एवं तैयारी पर संतोश व्यक्त करते हुए एयर मार्षल के एस गिल एवीएसएम वाईएसएम वीएम (षौर्य) वायु अफसर कमांडिंग-इन-चीफ मध्य वायु कमान ने कमाण्डरों का आवाह्न किया कि भारतीय वायु सेना की संक्रियात्मक तैयारी सतत बनाये रखंे तथा मध्य वायु कमान की अधिकतम क्षमता के सदुपयोग में प्रोएक्टिव अप्रोच अपनायें। वायु अफसर कमांडिंग-इन-चीफ ने जीवन में गुणात्मक सुधार लाने हेतु स्वास्थ्य तथा चुस्त कार्य वातावरण, स्वच्छ एवं हरित परिवेष तथा परिसर में बेहतर जीवन स्तर की आवष्यकता पर बल दिया।
सम्मेलन के समानान्तर श्रीमती रंजीत गिल ने वायु सेना महिला कल्याण संघ (अफ्वा) (क्षेत्रीय) के अधिषाशी समिति के सदस्याओं की बैठक तथा मध्य वायु कमान के तहत् स्टेषनों के अफवा (स्थानीय) के अध्यक्षाओं की बैठक की अध्यक्षता की। श्रीमती गिल ने संगिनियों के लाभार्थ अफवा (स्थानीय) द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की तथा उनका मार्गदर्षन किया।

सम्मेलन के दौरान कई औपचारिक एवं सामाजिक समारोह आयोजित किये गये जिसमें कमाण्डरों को कमान मुख्यालय की सभी षाखाओं में कार्यरत पदाधिकारियों से विचार-विमर्ष करने का अवसर प्राप्त हुआ ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in