Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि

Posted on 28 February 2015 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि संसद मंें आज रेलमंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट पूर्णतया निराशाजनक है। रेल यात्री किराया न बढ़ाने के बदले में उन्होनंे नई रेल परियोजनाओं पर भी ताला लगा दिया। उत्तर प्रदेश के लिए तो इस रेल बजट में कुछ भी नहीं है। यहाॅ तक कि प्रधानमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी और केन्द्रीय गृहमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र लखनऊ तक की घोर उपेक्षा हुई है। बिडम्बना है कि हर रेलमंत्री यात्रियों की सुविधा और नई परियोजनाओं की बातें तो बड़ी-बड़ी करता है लेकिन क्रियान्वयन के स्तर पर नतीजा ढाक के तीन पात वाला ही रहता है। रेलवे की हालत इतनी खस्ता हो गई है कि अब रेलमंत्री केवल सब्जबाग दिखाकर ही वाहवाही लूट रहे हैं। केन्द्र की भाजपा सरकार को अब निजी क्षेत्र में ही अपना संरक्षण दिखाई देता है क्येांकि कारपोरेट घराने के बल पर ही वह सत्ता में आई हैं। रेलमंत्री मानते हैं कि रेलवे में निवेश घटता जा रहा है।
भाजपा के रेलमंत्री की तमाम घोषणाओं का अंत बहुत सुखद नजर नहीं आता है। आम रेल यात्री आज भी परेशान हाल है और कल भी उसकी हालत सुधरने वाली नहीं है। स्वच्छता अभियान और मौजूदा ढाॅचे में बदलाव जैसी बातें सुनने में अच्छी लगी पर यात्री जानते हैं कि उन्हें जल्दी बदलाव का एहसास होने वाला नहीं है। रेल मंत्री बदलाव चाहते होते तो साहसिक निर्णय भी लेने की इच्छाशक्ति दिखाते।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in