Categorized | लखनऊ.

आजादी के महानायक एवं महान क्रान्तिकारी अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद का शहीदी दिवस(पुण्यतिथि) आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मनाया गया।

Posted on 28 February 2015 by admin

आजादी के महानायक एवं महान क्रान्तिकारी अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद का शहीदी दिवस(पुण्यतिथि) आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कंाग्रेस के इंचार्ज प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने बताया कि इस मौके पर प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री जी, पूर्व सांसद ने अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कंागे्रसजनों को अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद के जीवन, आदर्शों एवं मूल्यों से प्रेरणा लेते हुए देश की एकता, अखंडता की रक्षा करने का संकल्प लेना चाहिए।
इस मौके पर पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी, पूर्व मंत्री श्री राजबहादुर, प्रदेश कंाग्रेस के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी श्री हरीश बाजपेई, महासचिव श्री ओंकारनाथ सिंह, श्री प्रमोद सिंह, श्री हनुमान त्रिपाठी, श्री कमाल याकूब, श्री एस.जे.एस. मक्कड़ आदि वरिष्ठ नेताओं ने अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद के चित्र पर माल्र्यापण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in