Categorized | आगरा

वकीलों की हड़ताल स्थगित न्यायिक क्षेत्र वापस करने हेतु जनपद न्यायधीश ने की संस्तुति

Posted on 28 February 2015 by admin

03 माह से अधिवक्ताओं की चल रही हड़ताल आज स्थगित कर दी गई। विभिन्न अधिवक्ता संघों द्वारा हड़ताल स्थगित करने की सूचना जनपद न्यायधीश को देते हुए पुनः कार्य करने का आश्वासन दिया ।
जनपद न्यायाधीश विजय प्रताप सिंह द्वारा अधिवक्ताओं की हड़ताल समाप्त होने की सूचना प्राप्त होते ही उच्च न्यायालय को जनपद आगरा के न्यायिक क्षेत्राधिकार को पुनः वापस करने की संस्तुति की।
श्री सिंह द्वारा बताया गया कि गत 03 माह से चल रही अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण वादकारियों को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जहां एक ओर न्यायिक क्षेत्र इटावा जाने के कारण वादकारी को इटावा जाने-आने के लिए अधिक समय लगता था दूसरी ओर उसे अधिक व्यय भी करना पड़ता था।
जनपद न्यायाधीश ने बताया कि हड़ताल समाप्ति की सूचना आगरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सचिव, ग्रेटर बार एसोशिएसन के अध्यक्ष व सचिव, कलेक्ट्रेट वार एसोशियेसन के सचिव, कमिश्नरी कोर्ट के वकीलों द्वारा लिखित रूप में जनपद न्यायाधीश को दिया गया है। उन्होंने बताया कि अनेकों सघं एवं अधिवक्ताओं द्वारा उन्हें मौखिक रूप से भी कार्य करने का आश्वासन दिया है।
जनपद न्यायाधीश द्वारा वादकारियों के हित में कार्य करते हुए तुरन्त अपना संस्तुति पत्र उच्च न्यायालय भेज दिया साथ ही दूरभाष से भी यथा शीघ्र न्यायिक क्षेत्र वापस करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी एवं अपर जिला जज जितेन्द्र कुमार सिंह, विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मुमताज अली भी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in