Categorized | लखनऊ.

सम्बन्धित जिलाधिकारी पर्यावरणीय गुणवत्ता में सुधार हेतु बनायी गयी कार्ययोजना के प्रभावी क्रियान्यवन सुनिश्चित कराने हेतु नियमित अनुश्रवण करे ताकि प्रदूषण प्रभावी क्षेत्रों मे प्रदूषण को अधिक से अधिक नियंत्रित हो सके: मुख्य सचिव

Posted on 27 February 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन ने प्रदेश में चिन्हित 6 क्रिटकली प्रदूषित क्षेत्रों-जनपद गाजियाबाद, नोएडा, कानपुर, आगरा, वाराणसी-मिर्जापुर एवं सिंगरौली (सोनभद्र) के जिलाधिकारियों को निर्देश दिये है कि पर्यावरणीय गुणवत्ता में सुधार लाने हेतु बनायी गयी कार्ययोजना कोे प्रभावी क्रियान्यवन हेतु नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित किया जाय ताकि प्रदूषण प्रभावी क्षेत्रों मे प्रदूषण को अधिक से अधिक नियंत्रित हो सके।
मुख्य सचिव आज अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में क्रिटिकली प्रदूषित क्षेत्रों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि  संबंधित जिलाधिकारी कार्ययोजना के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यो का प्रभावी क्रियान्यवन हेतु अनुश्रवण सुनिश्चित कर संबंधित कार्यवाही का पूर्ण विवरण शासन एवं केन्द्रीय प्रदूषण बोर्ड को उपलब्ध करायें ताकि योजनाओं के क्रियान्यवन में आने वाली समस्त कठिनाइयों का निराकरण हो सके। उन्होंने गाजियाबाद एवं सेानभद्र मे बढ रहे प्रदूुषण स्थिति को रोके जाने हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये।
श्री रंजन ने कहा कि नगरीय ठोस अपशिष्ट का सुरक्षित निस्तारण हर हाल में सुनिश्चित कराने के साथ-साथ घरेलू जलमल के एकत्रण एवं शोघन हेतु एसटीपी की स्थापना सुनिश्चित कराया जाय। उन्होंने कहा कि वाहन प्रदूषण को रोकने हेतु वाहनो में प्रयोग के लिए सीएनजी की आपूर्ति अधिक से अधिक कराया जाय तथा सीएनजी आधारित पब्लिक ट्रान्सपोर्ट को बढावा दिया जाय। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यावरणीय प्रबंधन एवं औद्योगिक विकास के दृष्टिगत सभी विभागो द्वारा प्रदूषण नियंत्रण की कार्यवाही प्राथमिकता से करायी जाय। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में निर्वाध विद्युत की आपूर्ति किया जाय ताकि डीजल जेनरेटर सेटांे से होने वाले वायु प्रदुषण पर प्रभावी नियंत्रण हो सके। उन्होने कहा कि बायो-मेडिकल वेस्ट के सुरक्षित निस्तारण हेतु समस्त चिकित्सालयों द्वारा अपने वेस्ट का निस्तारण नियमानुसार प्राधिकृत संस्था के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कराया जाय। उन्होंने कहा कि चिन्हित प्रदूषण क्षेत्रों में ग्रीन बेल्ट का विकास एवं अधिक से अधिक वृच्छारोपण कराया जाय।
बैठक में प्रमुख सचिव पर्यावरण श्री वी0एन0गर्ग, सचिव नगर विकास श्री एस0पी0 सिंह, परिवहन आयुक्त श्री के रवीन्द्र नायक, उ0प्र0 प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव श्री जे0 एस0 यादव एवं सम्बन्धित जिालधिकारी, केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के जोनल प्रभारी श्री पी0के0 मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in