Categorized | लखनऊ.

लखनऊ के अमौसी, वाराणसी के रामनगर एवं गौतमबुद्वनगर के सूरजपुर औद्योगिक क्षेत्रों को नवीन एवं शो-केस इण्डस्ट्रियल माॅडल के रूप में विकसित किया जायेगाः प्रमुख सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास

Posted on 27 February 2015 by admin

प्रमुख सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास श्री महेश गुप्ता ने कहा है कि लखनऊ के अमौसी, वाराणसी के रामनगर एवं गौतमबुद्वनगर के सूरजपुर औद्योगिक क्षेत्रों को नवीन एवं शो-केस इण्डस्ट्रियल माॅडल के रूप में विकसित किया जायेगा। उन्होेंने कहा कि इसी तर्ज पर इसका विस्तार अन्य औद्योगिक क्षेत्रों मे भी किया जायेगा।
श्री गुप्ता ने कहा कि इन औद्योगिक क्षेत्रों को पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रित क्षेत्र के रूप मे विकसित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इन औद्योगिक क्षेत्रों मे उद्योग से संबंधित समस्त सुविधाओं को एकीकृत रूप से (सिंगल विण्डो) उपलब्ध कराया जायेगा। इन औद्योगिक क्षेत्रों को शो केस माॅडल के रूप में उत्कृष्ट सुविधाए प्रदान किये जाने पर विदेशी एवं अन्य राज्यों के उद्यमियों को निवेश हेतु आकर्षित किया जा सकेगा।
प्रमुख सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास ने कहा कि इन औद्योगिक क्षेत्रों को शो-केस इण्डस्ट्रियल माॅडल एरिया के विकास के उपरान्त पार्क, स्ट्रीट लाइट, सड़को आदि के अनुरक्षण हेतु संबंधित औद्योगिक प्रतिष्ठानों से सहयोग लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि शो-केस इण्डस्ट्रियल माॅडल एरिया विकसित करने में सुविधाओं को समग्र रूप में पुर्नस्थापित करने का दायित्व यू0पी0एस0आई0डी0सी0  का होगा तथा उक्त कार्यो में आने वाले व्यय का भार उ0प्र0 राज्य औद्योगिक विकास निगम द्वारा अपने आय के श्रोतों द्वारा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि विकसित किये जाने वाले माडल की गुणवत्ता बनाये रखने हेतु संबंधित क्षेत्रीय प्रबंधक की अध्यक्षता में एक निगरानी समिति गठित होगी जिसमे संबंधित क्षेत्र में कार्यशील इकाईयों के प्रतिनिधि भी शामिल होगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in