Categorized | लखनऊ.

आज दिनांक 26.2.2015 को इण्डियन सवर्ण समाज पार्टी की एक बैठक का आयोजन प्रादेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई,

Posted on 27 February 2015 by admin

आज दिनांक 26.2.2015 को इण्डियन सवर्ण समाज पार्टी की एक बैठक का आयोजन प्रादेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय डा0संजयन त्रिपाठी उपस्थित रहे, डा0संजयन त्रिपाठी ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हिन्दुस्तान में सारी पार्टियां कुर्सी के लालच में समाज को इतने भागों में बांट दिया है कि आने वाले वर्षो में एक खूनी संघर्ष होने का अंदेशा दिखाई दे रहा है। आरक्षण और हरिजन एक्ट के जरिए सवर्णो को नीचा दिखाया जा रहा है। विधानसभा में 268 विधायक सवर्ण हैं किन्तु कोर्ट के आदेश के बावजूद भी सवर्ण आयोग का गठन नहीं हुआ, श्री वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रदेष प्रभारी ने कहा कि किसानों की जमीन कौडी के भाव में लेकर पूंजीपतियों को आगे बढाने का कार्य सरकार करने जा रही है। आये दिन आरक्षण के नाम पर नये-नये जातिगत लोग आरक्षण की मांग कर रहे है, 50 अंक पाने वाला कुर्सी पाता है, और 112 अंक पाकर सामान्य वर्ग सड़क पर है। प्रतिभाओं का दमन किया जा रहा है, जो भारत विश्व गुरू कहलाता था उसे आरक्षण के सहारे मूर्खो का देश बनाने की साजिश रची जा रही है। देश पर कुर्बान होने वालों का इतिहास मिटाया जा रहा है, और सिखन्डियों को तरजीह दिया जा रहा है। प्रदेष अध्यक्ष श्री तेज कुमार शुक्ल ने कहा कि 2017 में होने वाले विधान सभा चुनाव में इण्डियन सवर्ण समाज पार्टी पूरे प्रदेष में अपना प्रत्यासी उतारने का मन बना चुकी है। हम 56 प्रतिशत की संख्या में है और कुछ जातिगत नेताओं के चलते पूरा सवर्ण समाज चाटुकारों की लिस्ट में गिना जाने लगा है सवर्णो को एक होकर इसका मुकाबला सडक से सदन तक करना होगा । सवर्ण सेना प्रदेष अध्यक्ष अरूणेष मिश्र ने कहा कि लगता है प्रदेश सरकार के पास योग्य अधिकारियों की कमी है तभी तो जूनियर से जूनियर अधिकारियों को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाकर भ्रष्टाचार की मंडी चला रहे है। लखनऊ जिला प्रभारी कमल दुबे ने कहा कि भ्रष्टाचार की जड़ आरक्षण ही है। बैठक में अरूण त्रिवेदी ने कहा कि लोगों का मोह भाजपा से समाप्त हो चुका है आने वाला समय सवर्ण समाज का ही होगा।
बैठक में नगर अध्यक्ष अवधेश पाण्डेय, नीरज पाण्डेय, सुनीता तिवारी, रानी सिंह, शशी पाण्डेय, वीना शर्मा, रीता पाण्डेय, महेन्द्र नाथ राय, अनिल उपाध्याय, जितेन्द्र तिवारी, पुष्पा राय, संजय राय, हेमन्त सिंह चंदेल, अनुज कनोडिया, शीतला प्रसाद सिन्हा, अभिषेक सिंह सवर्ण सेना नगर अध्यक्ष, सर्वजीत सिंह,अबू सालेह खान, जुबेर खान, प्रवीण गुप्ता, अनूप श्रीवास्तव, दिलीप राम त्रिपाठी, रवीश शुक्ला, स्वराज्य जैन, राजमणि शुक्ला आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in