Categorized | लखनऊ.

भारतीय सँस्कृति ज्ञान परीक्षा में सी.एम.एस. छात्र टाॅप पर

Posted on 26 February 2015 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, आनन्द नगर कैम्पस के छः मेधावी छात्रों शिप्रा सिंह, श्रेया त्रिवेदी, अर्श श्रीवास्तव, आयुष सिंह, पियूष राज एवं मुस्कान शर्मा ने भारतीय सँस्कृति ज्ञान परीक्षा में सर्वोच्च स्थान अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता भारतीय सँस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रकोष्ठ, हरिद्वार के तत्वावधान में सम्पन्न हुई। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया जिसमें सी.एम.एस. आनन्द नगर कैम्पस के इन मेधावी छात्रों के भारतीय सँस्कृति के ज्ञान को ‘सर्वोत्कृष्ट’ आंका गया है। इस प्रकार सी.एम.एस. के इन प्रतिभाशाली छात्रों ने दिखा दिया है कि सी.एम.एस. छात्र सिर्फ किताबी ज्ञान में ही नहीं अपितु नैतिकता, आध्यात्मिकता व चारित्रिक उत्कृष्टता की अपनी सांस्कृतिक विरासत में भी महारत रखते हैं। प्रतियोगिता के आयोजकों ने सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्रों के मानवीय व आध्यात्मिक सोच से परिपूर्ण विश्वव्यापी दृष्टिकोण एवं उत्कृष्ट ज्ञान की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।
श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने के साथ ही जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करता रहता है। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वल्र्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है। ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके। सी.एम.एस. द्वारा वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए अपने छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास किये जा रहे हंै। विगत वर्षो में सी.एम.एस. के छात्रों ने विज्ञान, गणित, कम्प्यूटर टैक्नालाॅजी, इण्टरनेट एवं साइवर स्पेस विषयों की अनेक राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक पुरस्कार जीतकर प्रदेश व देश का नाम राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर रोशन किया हैै।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in