Categorized | लखनऊ.

स्वाइन फ्लू आदि संक्रामक बीमारियों के रोकथाम हेतु शहरों में व्यापक सफाई अभियान चलाया जाय: मुख्य सचिव

Posted on 26 February 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन ने समस्त नगर आयुक्तों को निर्देश दिए हैं कि संक्रामक बीमारियों- स्वाइन फ्लू आदि के रोकथाम हेतु शहरों में व्यापक सफाई अभियान चलाया जाय। उन्होंने कहा कि यह प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाय कि शहर के किसी भी क्षेत्र में न तो गन्दगी रहने पाये और न ही कूड़ा एकत्रित हो। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित नगर आयुक्त फील्ड में जाकर सफाई कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करायें। उन्होंने कहा कि नगर आयुक्तों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि नगरवासियों को अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के लिए नगर निगमों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का निस्तारण नियमानुसार समय से न होने की  शिकायत सप्रमाण यदि किसी क्षेत्र से प्राप्त हुई तो सम्बन्धित नगर आयुक्तों एवं अन्य अधिकारियों को बख्शा नहीं जायेगा । उन्होंने कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन कार्यक्रम के अन्तर्गत एकत्रित कूड़े का समुचित निस्तारण सुनिश्चित कराया जाय। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुसार- क्लीन यू0पी0-ग्रीन यू0पी0 अभियान के अन्तर्गत कार्यों को युद्धस्तर पर कराना सुनिश्चित किया जाय।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में नगर विकास विभाग की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जे0एन0एन0यू0आर0एम0 के अन्तर्गत 26 नगर निकायों हेतु स्वीकृत सालिट वेस्ट मैनेजमेन्ट परियोजनाओं के सापेक्ष 06 नगरों ( मुजफ्फरनगर, रायबरेली, कन्नौज, इटावा, मैनपुरी व बाराबंकी ) में परियोजनाएं पूर्ण व संचालित है, 05 नगरों (कानपुर, मथुरा, मुरादाबाद, फतेहपुर, अलीगढ़) में परियोजनाएं पूर्ण की जा चुकी हैं, लखनऊ में परियोजना निर्माणाधीन है, 03 नगरों (फिरोजाबाद तथा लोनी (गाजियाबाद) व बस्ती) में प्रोसंसिंग प्लान्ट हेतु भूमि की शीघ्र उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाय तथा 10 नगरों (इलाहाबाद, मेरठ, वाराणसी, बलिया, बदायूं, जौनपुर, झांसी, मिर्जापुर, सम्भल, गोरखपुर) में सम्बन्धित नगर निकाय का निर्माण कार्य प्रत्येक दशा में प्राथमिकता के आधार पर यथाशीघ्र प्रारम्भ कराया जाय। उन्होंने कहा कि नगर निगमों एवं नगर पलिका परिषदों में ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन योजनाओं का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित कराने हेतु सम्बन्धित नगरीय निकाय केे साथ-साथ सम्बन्धित जिलाधिकारी पूर्णतः उत्तरदायी होंगे। उन्होंने कहा कि नगरीय पेयजल योजनाओं के कार्यान्वयन में आने वाली बाधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर कराया जाय। उन्होंने कहा कि जे0एन0एन0यू0आर0एम0 कार्यक्रम के नगरीय परिवहन परियोजना के अन्तर्गत प्रदेश के चयनित नगर परिषदों बरेली, सहारनुपर, अलीगढ़, गोरखपुर, झांसी, गाजियाबाद, मुरादाबाद नगर निगमों तथा इटावा, रामपुर में परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ कर जन-सामान्य को बेहतर गुणवत्तापरक परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराई जाय।
बैठक में नगर विकास सचिव, श्री एस0पी0 सिंह तथा प्रबन्ध निदेशक जल निगम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in