Categorized | लखनऊ.

वाद-विवाद प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्रा को

Posted on 25 February 2015 by admin

आर.डी.एस.ओ. इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित अन्तर-विद्यालयी वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में लखनऊ के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। सी.एम.एस. आर.डी.एस.ओ. कैम्पस की इस मेधावी छात्रा ने अपने ज्ञान-विज्ञान व अभिव्यक्ति क्षमता अभूतपूर्व प्रदर्शन कर निर्णायक मण्डल समेत सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया एवं दिये गये विषय पर बोलते हुए रचनात्मक विचारों, विश्वव्यापी दृष्टिकोण व प्रभावशाली अभिव्यक्ति क्षमता की छाप छोड़ी। प्रतियोगिता के आयोजकों ने आयुष के ज्ञान व धाराप्रवाह अभिव्यक्ति क्षमता की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र व अन्य आकर्षक उपहार प्रदान कर सम्मानित किया।
श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने एवं जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करता रहता है। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वल्र्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके। इसी की बदौलत सी.एम.एस. के मेधावी छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक पुरस्कार जीतकर प्रदेश व देश का नाम गौरवान्वित करते हैं तथापि अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के शान्तिपूर्ण व आध्यात्मिक वातावरण एवं अपने विद्वान शिक्षकों को देते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in