निर्माण कार्यो का शत-प्रतिशत लक्ष्य समय से पूर्ण न होने पर कार्रवाई होगी-डीएम

Posted on 25 February 2015 by admin

जिलाधिकारी अदिति सिंह ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्यो का शत-प्रतिशत लक्ष्य समय से पूर्ण करें। निर्माण कार्यो की गुणवत्ता में कमी पाये जाने पर सम्बन्धित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। जिलाधिकारी आज कैम्प कार्यालय पर आयोजित बैठक में निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा कर रही थी।
डीएम ने लोहिया समग्र ग्रामों को शत-प्रतिशत संतृप्त करने पर बल दिया तथा जिला पंचायतराज अधिकारी को सभी 28 ग्रामों में स्वच्छ शौचालय का निर्माण तथा आरईएस के अभियन्ता को सभी 28 ग्रामों में सीसी रोड का निर्माण 25 मार्च तक प्रत्येक दशा में पूर्ण करने के निर्देश दिये। बैठक में बताया गया कि फरवरी माह तक 20 ग्रामों एवं मार्च माह में 8 ग्रामों में स्वच्छ शौचालय का निर्माण पूर्ण कर लिया जायेगा। इसीप्रकार फरवरी माह में 11 ग्रामों व मार्च माह में 17 ग्रामों में सीसी रोड का निर्माण पूर्ण कर लिया जायेगा। आंगनवाडी केन्द्रों की समीक्षा में जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को 20 निर्माणाधीन आंगनवाडी कन्द्रों को फरवरी माह में तथा 17 केन्द्रों को मार्च माह में पूर्ण करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कब्रिस्तानों की बाउण्ड्रीवाल के निर्माण की समीक्षा में पाया कि वर्ष 2013-14 में 34 के सापेक्ष 32 का निर्माण पूर्ण हो चुका है अवशेष 2 का निर्माण फरवरी में पूर्ण कर लिया जायेगा। जिलाधिकारी ने वर्ष 2014-15 में 24 कब्रिस्तानों की बाउण्ड्रीवाल के निर्माण मार्च माह में पूर्ण करने के निर्देश दिये।
बैठक में जिलाधिकारी ने सीएचसी बल्दीराय को फरवरी के अन्त तक तथा सीएचसी कूरेभार को 15 मार्च तक हस्तान्तरण के निर्देश दिये। उन्होंने जनेश्वर मिश्र योजना के अन्तर्गत चयनित  ग्रामों तथा मार्केटिंग हब को मार्च माह के अन्दर पूर्ण करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने 75 बी सेतु (करौंदिया कुडवार रोड) को प्रत्येक दशा में संयुक्त प्रयास करके मार्च माह में पूर्ण करने हेतु सेतु निगम, विद्युत विभाग व लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये।
बैठक में वृद्धावस्था पेंशन तथा समाजवादी पेेंशन की समीक्षा में जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को 28 फरवरी तक अवशेष लाभार्थियों की प्रथम किश्त भेजने के निर्देश दिये। बैठक में सीडीओ श्रीकान्त मिश्र, डीडीओ हरिशंकर सिंह, पीडी पीसी जायसवाल, संख्याधिकारी विनोद कुमार सिंह, डीपीआरओ सर्वेश कुमार पाण्डेय आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in