Categorized | आगरा

श्रमिकों को जागरूक करने के लिए 25,26,27 को शिविर

Posted on 25 February 2015 by admin

सहायक श्रमायुक्त प्रभाकर मिश्र के अनुसार कर्मचारी राज्य बीमा निगम, कर्मचारी भविष्य निधि, श्रम विभाग एवं श्रम विभाग के कारखाना प्रभाग द्वारा संयुक्त रूप से सेवायोजकों एवं श्रमिकों को जागरूक बनाने तथा श्रम अधिनियमों व सामाजिक सुरक्षा की जानकारी देने हेतु 25,26,27 फरवरी को शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि 25 फरवरी को सीएफसी बिल्डिंग पोस्ट आफिस फाउन्ड्री नगर पर टीम सदस्य सुरेश सिंह, के0के0 गुप्ता एवं एस0एन0 नागेश श्रम प्रवर्तन अधिकारी, 26 फरवरी को यू0पी0एस0आई0डी0सी केम्पस ई0पी0आई0पी0 शास्त्रीपुरम, सिकन्दरा  तथा 27 फरवरी को स्पीड कलर लैव के सामने, संजय प्लेस पर टीम सदस्य बाल गोविन्द, डा0 एस0के0लाल, विनीत मिश्रा एवं सी0डी0ओझा, श्रम प्रवर्तन अधिकारी के नेतृत्व में शिविरों का आयोजन  अपरान्ह 1 से सायं 7 बजे तक किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in