बच्चों का बचपन बचाना होगा-संजय पाण्डेय

Posted on 24 February 2015 by admin

जनपद में सामाजिक सेवा क्षेत्र में सक्रिय संस्था नेशनल जनहित आर्गनाइजेशन द्वारा बालश्रम के विरोध में चलाये जा रहे सघन जागरूकता अभियान के तहत ब्लाक मुख्यालय स्थित संस्था के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की आपात बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान उपस्थित महिला एवं पुरूष कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गयी कि वे सभी आस-पास की बाजारों में स्थित होटलों ढाबों, आटोमोबाइल्स की दूकानों सहित अन्य प्रतिष्ठानों पर जाकर यह जानकारी इकट्ठा करें कि कहीं इन स्थानों पर चैदह वर्ष से कम उग्र के बच्चे काम तो नहीं कर रहे है। इसके अलावा गाॅवों की मलिन बस्तियों में जाकर संस्था द्वारा बालश्रम के विरोध में छपे पर्चे बांटकर तथा व्यक्तिगत सम्पर्क कर छोटे-छोटे बच्चों से काम न कराने और उन्हें स्कूल भेजने के लिए लोगों को जागरूक करें। बैठक को सम्बोधित करते हुए संस्थाध्यक्ष संजय पाण्डेय ने कहा कि बच्चे कल का भविष्य है और यदि हमें आने वाले समय में देश व समाज को उन्नतिशील व सुदृढ़ बनाना है तो बच्चों के बचपन को बचाना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आहवान करते हुए कहा कि सभी को पूरी लगन के साथ इस पवित्र कार्य में लग जाना चाहिए। यह सही मायनों में सच्ची समाज व राष्ट्र सेवा है। अन्य वक्ताओं में महासचिव एम.डी. माथुर, उपाध्यक्ष मो. हसीब खाॅ, संयोजक विजय श्याम, कोषाध्यक्ष श्रीनाथ सिंह मोनू व जिलाध्यक्ष राम पदारथ के नाम उल्लेखनीय रहे। उक्त अवसर पर सैकड़ो महिला व पुरूष कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in