नहर में मिला बच्चे का षव

Posted on 24 February 2015 by admin

लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र के ककराही गाॅव के लोग आज सुबह उस समय भौचक्के से रह गये जब ककराही गाॅव के समीप नहर में एक बच्चे की लाश उतराती हुई बोरे में दिखाई पड़ी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 11 बजे ककराही गाॅव के बचे नहर में नहा रहे थे कि उसी समय नहर में बोरे में बहता हुआ कुछ आ रहा था। नहर में नहा रहे बच्चे बोरे को देखकर जब उसे खोला तो उसमें एक मासूम बच्चा का शव दिखा। नहा रहे बच्चों ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। मामला बच्चे के शव से जुड़ा था। यह खबर पूरे गाॅव में फैल गई। लोग इकट्ठा होने लगे और इस मामले की सूचना स्थानीय थाने को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को बोरे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया। खबर लिखे जाने तक बच्चे के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। बहरहाल ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि बच्चे की हत्या की गई है। वहीं पुलिस पोस्टमार्टम की रिर्पोट आने के बाद ही कुछ बताने के लिए कह रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in