हर्ष फायरिंग में बाराती की मौत

Posted on 24 February 2015 by admin

मांगलिक कार्यक्रमों में दिखावे का प्रचलन का सिलसिला जोरों पर चल रहा है। शादी हो या घर में किसी भी मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन हो शराब न हो असलहाधारी न हो तो मांगलिक कार्यक्रमों का मामला भी फीका नजर आता है। यही दिखावे का प्रचलन आये दिन दुर्घटना का कारण बनता जा रहा है। कई मांगलिक कार्यक्रमों में घटनाएं घटित होने के बाद उच्चतम न्यायालय ने असलहाधारियों को मांगलिक कार्यक्रमों में सरीख होने पर रोक लगाई है। बावजूद इसके मांगलिक कार्यक्रमों में हर्ष फायरिंग का यह सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है, और आये दिन घटनाएं घटित हो रही है। ऐसा ही एक मामला जयसिंहपुर थानाक्षेत्र के पीढ़ी गाॅव में उस समय घटा जब बीते रविवार को लड़की की विदाई के समय बारातियों की तरफ से हर्ष फायरिंग की गई और वह फायरिंग किसी और को नहीं बारात गये एक व्यक्ति को लग गई, और मौके पर ही उस व्यक्ति की मौत हो गई।
बतातें चलें कि कूरेभार थानाक्षेत्र के सरैया देवकली गाॅव से बीते शनिवार को जयसिंपुर थाना क्षेत्र के पीढ़ी गाॅव मंे रामबहादुर तिवारी के यहां बारात आयी थी। जिसमें बारात की तरफ से शम्भूनाथ पाठक (60वर्षीय) आये हुए थे। शनिवार के दिन विवाह के सारे मांगलिक कार्य खुशी-खुशी सम्पन्न हो गई लेकिन किसी को क्या पता था कि सुबह यह खुशी गम में तब्दील हो जाएगी। लड़की वालों ने बारातियों को सुबह खुशी-खुशी चाय नाश्ता कराया और जब दरवाजे पर बिदाई होने की बेला आयी तब बारात की तरफ से आये बाराती ने खुशी का इजहार करते हुए अपनी लाइसेंसी बन्दूक से फायर किया लेकिन गोली मिस होने के कारण वह अपनी बन्दूक से गोली निकाल ही रहा था कि नाल के सामने शम्भूनाथ पाठक बैठे थे और गोली जाकर शम्भूनाथ पाठक को लग गयी। जब तक वहां पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते जब तक शम्भूनाथ पाठक के शरीर से काफी रक्त बह चुका था। बहरहाल लोगों ने शम्भूनाथ पाठक को चिकित्सा के लिए चिकित्सालय लाया लेकिन डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in