पल्स पोलियो अभियान का सी.डी.ओ. द्वारा शुभारम्भ

Posted on 24 February 2015 by admin

मुख्य विकास अधिकारी श्रीकान्त मिश्र ने आज नगर के प्राथमिक विद्यालय डिहवा में शून्य से पाॅच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाकर पल्स पोलियों अभियान का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने अभियान से जुडे सभी अधिकारियों तथा चिकित्सा विभाग से जुडे कर्मियों व स्वयं सेवी संगठनों का आवाहन किया कि वे शत-प्रतिशत लक्षित बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाकर अभियान को सफल बनायें।
मुख्य विकास अधिकारी ने बूथ कबरेज बढाने पर बल देते हुए कहा कि इस अभियान में पिछले अभियान से अधिक बच्चों को पोलियो बूथ पर पोलियो ड्राप पिलायें। सी0डी0ओ0 ने कहा कि कोई भी बच्चा पोलियो ड्राप पीने से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि अभियान के प्रवेक्षण हेतु लगाये गये अधिकारी /चिकित्सक अपने से सम्बन्धित बूथो का निरीक्षण करें। यदि बूथ पर तैनात कोई कर्मी अनुपस्थित मिलता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। सी0डी0ओ0 ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नही होगी। लापरवाही बरतने वाले कर्मियों केे विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।
अभियान के शुभारम्भ अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 के0बी0सिंह ने भी बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाया। उन्होंने अभियान को सफल बनाने में राजस्व, विकास, शिक्षा, बाल विकास, तथा पंचायतीराज आदि विभागों से सहयोग की अपील की है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि इस अभियान में 3 लाख 82 हजार 618 बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि पोलियो ड्राप पिलाने के लिए जिले में कुल 1078 पोलियो बूथ बनाये गये है, जिसमें नगर क्षेत्र में 56 बूथ है।
शुभारम्भ के अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 राम आसरे, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक सन्तोष यादव तथा डब्लू0एच0ओ0 के चिकित्साधिकारी व सम्बन्धित उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in