राज्यपाल भाजपा के एजेन्ट-अरशद खाॅन

Posted on 23 February 2015 by admin

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक मजबूत सरकार के कमजोर प्रधानमंत्री साबित हुए है। उनके नेता और मंत्री उल्टे-सीधे बयान देंकर समाज में साम्प्रदायिकता का माहौल बना रहें है। नरेन्द्र मोदी इन मुद्दों पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भी ज्यादा खामोश नजर आते दिख रहे है। उक्त बातें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मो. अरशद खान ने प्रेसवार्ता के दौरान कहीं। श्री खान ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह भी कहां कि उत्तर प्रदेश में जिनकों राज्यपाल बनाया गया है वह अपने पद की गरिमा को अमर्यादित बयानों से समाजवादी पार्टी की सरकार पर हमला कर विपक्ष की भूमिका निभाने का कार्य कर रहे है। श्री खान ने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल नाम नाईक पर हमला बोलते हुए कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी के एजेन्ट के रूप में काम कर रहें है। साथ ही बड़बोले सपा नेता अरशद खान यहीं नहीं रुके उन्होंने यहां तक कह डाला कि राम नाईक आजम खान का बहाना लेकर सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राम नाईक को दिल्ली वापस बुला ले। अरशद खान ने भाजपा और संघ नेताओं द्वारा हिन्दुओ को अधिक बच्चे पैदा करने की नसीहत देने पर भी हमला करते हुए कहा की उनके नेता तमाम तरह के बयान दे रहे, वहीं मुफ्ती साहब द्वारा भगवान् शंकर को पैगम्बर करार दिए जाने की बात पर अरशद खान ने कहा कि हम श्रीकृष्ण भगवान, रामचंद्र भगवान, शंकर भगवान समेत सभी को पैगम्बर करार दे रहे तो इससे इनकार भी नहीं करते हमें कुरान में सभी धर्मो का सम्मान करने के लिए कहा गया है, दरअसल सपा राष्ट्रीय महासचिव अरशद खान आज अपने गृह जनपद शाहगंज से लखनऊ जाते समय सुलतानपुर शहर में पत्रकारो से बात करते हुए कहा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in