Categorized | लखनऊ.

सैफई के डा0 एस0 भुनियाॅ को मिलेगा ‘भारत शिक्षा रत्न अवार्ड’

Posted on 23 February 2015 by admin

सैफई (इटावा) सैफई के उ0 प्र0 ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान में प्रो0 डा0 स्नेहाशिष भुनियाॅ को ग्लोबल सोसाइटी फाॅर हेल्थ एवं एजुकेशन ग्रोथ, दिल्ली द्वारा ’’भारत शिक्षा रत्न’’ अवार्ड के लिए नामांकित किया गया है जो कि 27 फरवरी, 2015 को डिप्टी स्पीकर हाल, कन्स्टीट्यूशन क्लब आॅफ इण्डिया, बिटठल भाई पटेल हाउस, रफी मार्ग निकट संचार भवन, मेट्रो स्टेशन, नई दिल्ली में सांय 02ः30 बजे दिया जाना प्रस्तावित है।
प्रो0 एस0 भुनिया को इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न सम्मानों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है, जैसे कि ’’भारत एक्सीलेन्स अवार्ड एण्ड गोल्ड मेडल, इटरनेशनल साइटिस्ट आॅफ द ईयर’’ इत्यादि। ज्ञात हो कि ग्लोबल सोसाइटी फाॅर हेल्थ एवं एजुकेशन ग्रोथ, दिल्ली द्वारा गत दिसम्बर माह इस अवार्ड के चयन हेतु बायोडाटा माॅगा गया था तद्ोपरान्त इन्हें चयन समिति डा0 एस0 भुनिया के नाम को सर्वसम्मति से ’’भारत शिक्षा रत्न’’ अवार्ड देने के लिए विचार किया गया है। उल्लेखनीय है कि कई सारे एम.बी.बी.एस. छात्र/छात्राओं को फिजियोलोजी विषय में डिस्टींगसन अंक प्राप्त करने पर 8वें स्थापना दिवस पर अवार्ड से सम्मानित किया गया एवं उस समय फिजियोलोजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो0 डा0 एस0 भुनिया थें। वर्तमान में भी प्रो0 डा0 एस0 भुनिया विभागाध्यक्ष फिजियोलोजी बनने की योग्यता रखते है, किन्तु दुर्भाग्य से अपने जूनियर के अन्तर्गत कार्य कर रहें है। यह हर्ष का विषय है कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रो0 डा0 एस0भुनिया को ’’भारत शिक्षा रत्न’’ अवार्ड द्वारा सम्मानित किया जा रहा है। डा0 भुनियाॅ सैफई के उ0 प्र0 ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान फिजियोलोजी विभाग में पिछले आठ वर्षो से प्रोफेसर के पद पर पदासीन है

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in