Categorized | कानपुर

आज भारतीय जनता पार्टी, कानपुर महानगर में चल रहे 2014-15 के सदस्यता अभियान के अन्र्तगत अन्तिम चरण के विशेष सदस्यता अभियान 21 से 28 फरवरी के लिये एक विशेष बैठक श्री सुरेन्द्र मैथानी जी के अध्यक्षता में हुयी।

Posted on 20 February 2015 by admin

आज भारतीय जनता पार्टी, कानपुर महानगर में चल रहे 2014-15 के सदस्यता अभियान के अन्र्तगत अन्तिम चरण के विशेष सदस्यता अभियान 21 से 28 फरवरी के लिये एक विशेष बैठक श्री सुरेन्द्र मैथानी जी के अध्यक्षता में हुयी। बैठक में तय किया गया कि 21 तक सभी मण्डलों की बैठक कराकर सदस्यता अभियान को गति प्रदान करायी जाय तथा नवनियुक्त विस्तारक सभी बैठको में भाग लेगे तथा सातो दिन वही प्रचार करके मण्डल अध्यक्ष, मण्डल सदस्यता प्रभारी के साथ मिलकर सदस्यता करायेगे। श्री मैथानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी वार्डो में पाषर्द चुनाव हेतु दावेदार एंव वर्तमान पार्षदों को भी अपने-अपने वार्ड में 21 से 28 के बीच में अधिक से अधिक जो सदस्यता का लक्ष्य पूर्ण करना है। वार्ड में अधिकतम सदस्यता करने वाले सम्मानित कार्यकर्ता को मजबूत दावेदार माना जायेगा। 21 जिले के अन्र्तगत 1000 व 1000 से अधिक सदस्य बनाने वाले को प्रदेश नेतृत्व द्वारा सम्मानित करके सम्मान पत्र दिया जायेगा।
आज की बैठक के मुख्य बिन्दु निम्न है-
(1)    28 के बाद सक्रिय सदस्य के लिये व्यक्तिगत सदस्यों के फार्म नही जमा होंगे।
(2)    21 से 28 तारीख के दिन के प्राथमिक नम्बर को ही मान्यता मिलेगी।
(3)    सूची जाँचने के उपरान्त ही सक्रिय सदस्य प्रदेश द्वारा बनाया जायेगा।
(4)    प्रत्येक मण्डलों को चार फाइले बनाना अनिर्वा है (1) व्यक्तिगत (2) बूथ (3) कैम्प (4) प्रबुद्व वर्ग
बैठक का संचालन श्री भूपेन्द्र त्रिपाठी जी ने किया। धन्यवाद श्री कौशल दीक्षित जी ने किया। बैठक में विनोद शुक्ला, सुरेश गुप्ता, सत्येन्द्र मिश्रा, अजीत जैन, चिन्ता सिंह चन्देल, सुनील बजाज, अनीता गुप्ता, उपेन्द्र पासवान, एस॰डी प्रजापति, अतुल मिश्रा, प्रमोद विश्वकर्मा, प्रमोद सिंह, अनिल दीक्षित, मुकुन्द मिश्रा, वीरेश त्रिपाठी, अनुपम मिश्रा, विजय मिश्रा, रमाशंकर अग्रहरि, सुनील श्रीवास्तव, अमन शुक्ला, सचिन शुक्ला, सूरज मिश्रा, सौरभ शुक्ला, सतीश तिवारी, अभिवन बाजपेयी, रवि प्रकाश ंिसह, आदि लोग रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in