Categorized | लखनऊ.

साइन्स एप्टीटूयड टेस्ट में प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्रों को

Posted on 20 February 2015 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, आर.डी.एस.ओ. कैम्पस के पाँच मेधावी छात्रों सुशान्त सिंह, आयुषी पटेल, अमृतांश वर्मा, विदित गुप्ता एवं हर्ष उपाध्याय ने टाटा इण्टरप्राइज के तत्वावधान में आयोजित साइन्स एप्टीट्यूट टेस्ट ‘आरम्भ’ में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सी.एम.एस. आर.डी.एस.ओ. कैम्पस के मेधावी छात्रों ने अपनी तीव्र स्मरण शक्ति, बौद्धिक क्षमता एवं उत्कृष्ट ज्ञान का परचम तो लहराया ही, साथ ही साथ आगे चलकर विज्ञान के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने का संकेत दिया है। इन छात्रों के अलावा विद्यालय के छः छात्रों ने द्वितीय स्थान एवं छः छात्रों ने तृतीय स्थान पर कब्जा जमाया है। इस प्रकार सी.एम.एस. आर.डी.एस.ओ. कैम्पस के 17 छात्रों ने साइन्स एप्टीटूयड टेस्ट में सफलता अर्जित की है तथापि विज्ञान का उपयोग मानवता के हित में करने का संकल्प व्यक्त किया है।
श्री शर्मा ने बताया कि वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए सी.एम.एस. अपने छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास कर रहा है जिसकी बदौलत सी.एम.एस. छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में नये नये कीर्तिमान गढ़ रहे हैं। सी.एम.एस. में पूरे वर्ष विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, विज्ञान, कम्प्यूटर, रोबोटिक्स, एक्ट्रोनाॅमी, संगीत, खेलकूद आदि विषयों में छात्रों की विश्व-स्तरीय प्रतिभा निखारने के लिए अनेकों अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएंे आयोजित की जाती हैं जिनमें देश-विदेश के छात्र एक मंच पर विभिन्न प्रतिस्पधाओं के माध्यम से अपने ज्ञान-विज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं। ऐसे आयोजनों से एक अन्तर्राष्ट्रीय मंच तो उपलब्ध होता ही है साथ ही उनमें आत्मविश्वास का संचार भी होता है। यही कारण है कि उत्कृष्ट ज्ञान व बुद्धिमत्ता से लबालब सी.एम.एस. छात्र शैक्षिक क्षेत्र में विद्यालय का परचम पूरे विश्व में लहरा रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in