Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि

Posted on 20 February 2015 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। अमन चैन बना रहे इसके लिए मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने स्पष्ट निर्देश दे रखे हैं कि दोषियों की जगह जेल में होनी चाहिए और किसी निर्दोष को व्यर्थ परेशानी में नहीं डाला जाना चाहिए। लेकिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को जनता की सुख शांति अच्छी नहीं लगती है। वैसे भी भाजपा का नेतृत्व सांप्रदायिकता उभारने से परहेज नहीं करता है। कभी धर्मान्तरण, कभी घर वापसी तो कभी धर्मस्थल के मुद्दे उठाकर वह प्रदेश में अशांति और अराजकता का वातावरण बनाना चाहता है। सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने की उनकी हरचन्द कोशिशों को समाजवादी सरकार ने विफल किया है और आगे भी उन्हें दहशत फैलाने की छूट नहीं मिलेगी।
विडंबना है कि जिन्होने मुजफ्फरनगर की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में गैर जिम्मेदारी की भूमिका निभाई और जनधन की लूट को प्रोत्साहित किया उनका भाजपा महिमा मंडन कर रही है। दंगो के दोषियों को केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा विशेष जेड श्रेणी की सुरक्षा दी जा रही है। सांप्रदायिक विद्वेष फैलाने वालों को अतिरिक्त सुरक्षा देने का अर्थ उनकी अराजकता पर सरकारी मुहर लगाना है। उत्तर प्रदेश में जनसामान्य हो या जनता का प्रतिनिधि सभी सुरक्षित हैं। राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा रखा है पर इसका व्यर्थ रोना भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रोते रहते हैं।
सामान्य तौर पर प्रदेश सरकार का गृह विभाग और संबंधित एजेन्सियां सुरक्षा के मानक तय करती है और उसके पात्र व्यक्ति को वह मुहैया भी की जाती है। लेकिन भाजपा की केन्द्र सरकार ऊपर से अतिरिक्त सुरक्षा थोपकर अपना निजी एजेण्डा चला रही है। भाजपा का चरित्र ही ऐसा है कि उसमें सामाजिक तानाबाना टूटता रहता है। सद्भाव और सहयोग उनके कोष में नहीं है। दहशतगर्दी से अपनी बात मनवाने की उन्हें आदत है।
जिन के मामले अदालत के विचाराधीन है, उनके बारे में कोई फैसला माननीय न्यायाधीशों के विवेक पर ही छोड़ा जाना उचित होता है। भाजपा इस मान्य सिद्धांत से खिलवाड़ कर रही है। वह सांप्रदायिक उन्माद फैलाने वालों पर मेहरबानी दिखा रही है और इस तरह संविधान की मर्यादाओं को ही तोड़ रही है। समाजवादी सरकार राष्ट्र की मुख्यधारा में बिगाड़ लानेवालों के सख्त खिलाफ है और वह इन्हें प्रदेश में पनपने नहीं देगी। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव विकास और धर्मनिरपेक्षता के पक्षधर हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in