Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी की विचार धारा, रीति-नीति से प्रभावित होकर हर वर्ग के लोग पार्टी से सीधे जुड़ रहे है।

Posted on 19 February 2015 by admin

भारतीय जनता पार्टी की विचार धारा, रीति-नीति से प्रभावित होकर हर वर्ग के लोग पार्टी से सीधे जुड़ रहे है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी ने आज लखनऊ के माधव सभागार (सरस्वती शिशु मंदिर निरालानगर) में अवध क्षेत्र की सदस्यता समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा की भाजपा में कार्यकर्ता सर्वोपरि है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश में सपा सरकार का शासन समाप्त करने की ठान ली है।
उन्होंने उत्तर प्रदेश में रिकार्ड तोड़ पार्टी की सदस्यता के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि सपाई कुशासन से जनता आजिज हो चुकी हैं। जनता उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार चाहती है। लोकसभा चुनाव के परिणामों की तरह ही 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में होंगे।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश सदस्यता प्रभारी स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि भाजपा के सदस्यता अभियान से सपा-बसपा-कांग्रेस आदि दल घबरा गये है। उत्तर प्रदेश में इन दलों को अपना जनाधार समाप्त होने का डर भी सता रहा है। बैठक को पार्टी के प्रदेश महामंत्री रमापति शास्त्री ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बडी संख्या में अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछडे वर्ग के लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। बैठक की अध्यक्षता अवध क्षेत्र के अध्यक्ष मुकुट बिहारी वर्मा ने की। क्षेत्रीय महामंत्री (संगठन) अशोक तिवारी ने संगठनात्म वृत्त लिया। बैठक का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री भिखारी सिंह ने किया। बैठक को श्रीमती पूर्णिमा वर्मा, परशुराम कुशवाहा ने भी संम्बोधित किया।
बैठक  में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, वीरेन्द्र तिवारी, प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मान सिंह,  अतुल दीक्षित, राजेश कटियार, क्षेत्रीय महामंत्री यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, क्षेत्रीय मंत्री नीरज सिंह, धीरेन्द्र बहादुर सिंह, विजय प्रताप सिंह, राजीव मिश्र, राजकिशोर रावत क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष प्रदीप भार्गव, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अंजनी कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्रीय प्रवक्ता दिलीप श्रीवास्तव, वीरेन्द्र गोस्वामी, भारत सिंह मौर्य आदि रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in