Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में चल रहे सदस्यता अभियान को गति देने के लिए 21 फरवरी से 28 फरवरी तक विशेष सदस्यता अभियान चला हर बूथ पर भाजपा के अभियान को पूरा करने में जुटेगी।

Posted on 19 February 2015 by admin

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में चल रहे सदस्यता अभियान को गति देने के लिए 21 फरवरी से 28 फरवरी तक विशेष सदस्यता अभियान चला हर बूथ पर भाजपा के अभियान को पूरा करने में जुटेगी। प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि 1.5 करोड़ से ऊपर सदस्यता के लक्ष्य की पूर्ति के लिए पार्टी के कार्यकर्ता लगातार लगे हुए है। सदस्यता सर्वस्पशी हो इस हेतु 21 से 28 फरवरी तक चलने वाले अभियान में विशेष जोर दिया जायेगा।
श्री पाठक ने बताया कि विस्तारक सदस्यता योजना के अन्तर्गत 1000 कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर उन्हे सात दिनों के लिए विशेष रूप से सदस्यता का लक्ष्य सौंपकर सदस्यता कराये जाने की योजना है। ये विस्तारक 21 फरवरी से 28 फरवरी के बीच मण्डल के कमजोर बूथों पर सदस्यता करने में स्थानीय कार्यकर्ताओं का सहयोग करेगे। पार्टी की कल्पना है कि हर बूथ पर व्यापक सदस्यता हो। सदस्यता को सर्वव्यापी और सर्वस्पशी बनाने के लिए उन विशेष वर्गो में भी योजना बनाकर टोलियों के माध्यम से सदस्यता किये जाने की योजना हैं जहां पर भाजपा का प्रभाव कम रहा है।
भाजपा प्रवक्ता ने बताया कि सदस्यता अभियान को व्यापक जन समर्थन मिल रहा है। चरणवद्ध ढ़ग से बूथ को केन्द्रित करते हुए सदस्यता अभियान को गति देने का काम चल रहा है। इस दौरान उन बूथों को केन्द्रित किया जायेगा। जहां इस दरम्यान सदस्यता पूर्ण नहीं हो पायी है। पार्टी ने योजना बनाई है कि हर बूथ पर कम से कम 100 सदस्य बनाये जाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in