Categorized | Latest news, लखनऊ.

सत्र के दौरान प्रदेश सरकार सार्थक बहस को बढ़ावा देने के लिए कृत संकल्प: मुख्यमंत्री

Posted on 19 February 2015 by admin

press1

उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय ने आज से शुरू हुए बजट सत्र के सुचारू संचालन के लिए सभी राजनैतिक दलों के नेताओं से सहयोग का अनुरोध किया। आज विधान भवन में आयोजित एक बैठक में उन्होंने सभी दलों के नेताओं से विधान सभा की गरिमा के अनुरूप आचरण करने तथा विशेष रूप से प्रश्नकाल केे व्यवस्थित संचालन में हर सम्भव सहयोग का आग्रह किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री तथा नेता सदन श्री अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार विपक्ष की भावना का आदर करती है और सत्र के दौरान अधिक से अधिक सार्थक बहस को बढ़ावा देने के लिए कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि हाल ही में सम्पन्न भारत में विधायी निकायों के पीठासीन अधिकारियों की बैठक के निष्कर्षों से सभी सदस्यों को सहमत होते हुए विधान सभा की कार्रवाई व्यवधानरहित ढंग से संचालित करने में सहयोग देना चाहिए। विधान सभा में सत्ता पक्ष एवं विपक्ष से उठने वाले हर मुद्दे से प्रदेश की जनता को ही लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि उनका दल विधान सभा संचालन में पूरा सहयोग प्रदान करेगा।
बैठक में बहुजन समाज पार्टी के श्री स्वामी प्रसाद मौर्य, भारतीय जनता पार्टी के श्री सुरेश कुमार खन्ना, कांगे्रस पार्टी के श्री प्रदीप माथुर तथा राष्ट्रीय लोकदल के श्री दलबीर सिंह ने भी विधान सभा अध्यक्ष को अपने-अपने दलों की ओर से पूरा सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री श्री मोहम्मद आजम खां, विकलांग कल्याण मंत्री श्री अम्बिका चैधरी, वस्त्र एवं रेशम उद्योग मंत्री श्री शिव कुमार बेरिया उपस्थित थे।
इससे पूर्व सभी दलों के साथ कार्य मंत्रणा समिति की बैठक भी सम्पन्न हुई, जिसमें लोक निर्माण मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव तथा व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री श्री अभिषेक मिश्रा, विधायक सुश्री सैय्यदा शादाब फातिमा, डाॅ. राधा मोहन दास अग्रवाल तथा श्री रामवीर उपाध्याय भी मौजूद थे।

press-13

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in