घरेलू कलह में महिला ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर

Posted on 18 February 2015 by admin

लम्भुआ थाना क्षेत्र के गोसाई का पुरवा गाँव में आज उस समय हड़कंप मच गया। जब मामूली घरेलू कलह में एक महिला ने घर में रखा मिटटी का तेल खुद पर डालकर आग लगा लिया। महिला को जलता देख बचाने पहुँचा पति और बच्चा भी गंभीर रूप से झुलस गए है। घटना के बाद गंभीर झुलसे पति पत्नी और बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ ले जाया गया जहाँ से डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए सभी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
बताते चले की गोसाई का पुरवा गाँव के रहने वाले अजय झा आज खेत से काम करके अपने घर पहुंचा था कि अजय की पत्नी कंचन ने उससे खाना खाने को पूछा अजय ने खाना कुछ देर बाद खाने को कहा जिससे नाराज होकर कंचन और अजय में बहस हो गयी। जिसके बाद कंचन ने घर में रखा मिटटी का तेल खुद पर डालकर आग लगा ली वहीँ कंचन को बचाने में पति अजय और उसका बेटा भी गंभीर झुलस गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहाँ उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in