ओवरलोडिंग से खराब हुआ मालगाड़ी का प्रेशर पाइप

Posted on 18 February 2015 by admin

मुगलसराय से चलकर कोयला लादकर रोजा स्टेशन को जा रही मालगाड़ी के इंजन का प्रेशर पाइप खराब हो जाने के कारण इस रूट की टेªनों के आवागमन में काफी कठिनाईयां उत्पन्न हुई। जिससे सभी टेªनों को लूप लाइन से होकर गुजरना पड़ा। यह वाकया सुबह 8.10 मिनट का है, जब मुगल सराय से कोयला लादकर मालगाड़ी रोजा को जा रही थी, अचानक लम्भुआ स्टेशन के मेन लाइन पर मालगाड़ी का प्रेशर पाइप खराब हो गया, जिसके कारण सभी पैसेन्जर व एक्सप्रेस टेªनों को लूप लाइन से होकर गुजरना पड़ा, जिसके कारण टेªनों में बैठे पैसेन्जरों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा।
मालगाड़ी के खराब हो जाने का कारण जब लम्भुआ स्टेशन मास्टर से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मालगाड़ी में 59 डिब्बों में कोयला लदा हुआ था, ओवरलोडिंग के कारण ऐसी समस्या आ गयी, जिसके कारण मालगाड़ी का प्रेशर पाइप खराब हो गया। अफसोस की बात यह है कि केन्द्र सरकार का सबसे बड़ा महकमा रेलवे महकमा कहे जाने वाले इस रेलवे विभाग में इतनी बड़ी लापरवाही किसके कारण हुई। जिस पर रेलवे प्रशासन पर एक सवालिया प्रश्न बनकर उभर रहा है। रेलवे विभाग में हर एक कामों के लिए अलग-अलग विभाग बनाये गये हैं इंजनों में गड़बडि़यां न आएं, रेलवे लाइनों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, मालगाडि़यों में ओवरलोडिंग न हो आदि चीजों की देख-रेख के लिए रेलवे विभाग द्वारा बनाये गये विभाग द्वारा इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई ?

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in