निर्देशों के बावजूद ग्राम पंचायतों में नहीं शुरू हुआ जनगणना

Posted on 18 February 2015 by admin

भले ही शासन द्वारा फरवरी माह से ग्राम पंचायतों की गणना का निर्देश दिया गया हो, लेकिन जिला प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायतों में जनगणना का कार्य शुरू नहीं कराया जा रहा है। जनगणना कार्य शुरू नहीं होने से इसके निर्धारित समय में पूरा होने की सम्भावना नहीं दिख रही है। फिलहाल पंचायतराज विभाग निर्धारित समय में कार्य पूरा करने का दावा कर रहा है।
त्रिस्तरीय पंचायतों के परिसीमन के मद्देनजर शासन ने 12 फरवरी से ग्राम पंचायतों की गणना करने का निर्देश दिया है। जनसंख्या की गणना के बाद ही ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत के वार्डों का परिसीमन होना है। नई जनसंख्या के आधार पर ही ग्राम पंचायत वार्डों, क्षेत्र पंचायत वार्डों एवं जिला पंचायत वार्डों का निर्धारण होना है। पिछड़ों एवं अनुसूचित जातियों की गणना के आधार पर ही वार्डों का आरक्षण कार्य भी किया जाना है। शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को गणना करने का निर्देश देते हुए कार्यक्रम जारी कर दिया था। जिला पंचायतराज अधिकारी को माॅनीटरिंग करने को कहा था। निर्देश के बाद भी जिले की सभी ग्राम पंचायतों में गणना का कार्य शुरू नहीं हो सका। गणना शुरू नहीं होने से निर्धारित समय में इसके पूरा होने की सम्भावना नहीं दिख रही है। इससे विलम्ब से परिसीमन के कार्य में देरी होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in