प्रशासन ने तैयारियां की पूरी, बोर्ड परीक्षा कल से

Posted on 18 February 2015 by admin

आगामी बृहस्पतिवार से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा की तैयारियां जिला प्रशासन ने पूरी कर ली है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से प्रधानाचार्य व उनके प्रतिनिधियों को कक्ष निरीक्षकों का परिचय पत्र वितरित कर दिया गया। प्रधानाचार्यों ने सम्बन्धित शिक्षकों को परिचय पत्र देते हुए परीक्षा केन्द्रों पर 18 फरवरी तक पहुंचने के लिए कहा है। इस बार बोर्ड परीक्षा मंे करीब चार हजार शिक्षकों की तैनाती की गयी है।
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 19 फरवरी से शुरू हो रही है। परीक्षा की तैयारियांे में जहां छात्र-छात्राएं जुटे हुए हैं, वहीं शिक्षा महकमा भी बोर्ड परीक्षा की तैयारियांे को लेकर कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है। जिले के सभी 232 माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्योंं व उनके प्रतिनिधियों को विद्यालय के कक्ष निरीक्षकों का परिचय पत्र वितरित किया गया। परीक्षा सहायक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि करीब चार हजार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें 1200 शिक्षक बेसिक शिक्षा के हैं। 18 फरवरी तक सभी कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचना अनिवार्य है। जिले में 158 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए गये हैं। इस बार बोर्ड परीक्षा में 83,418 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in