Categorized | लखनऊ.

राज्यपाल ने श्री जावेद उस्मानी को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ दिलाई राजभवन में एक सादे समारोह में हुआ आयोजन

Posted on 18 February 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, श्री राम नाईक ने आज राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में श्री जावेद उस्मानी को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अध्यक्ष विधान सभा, श्री माता प्रसाद पाण्डेय, मुख्यमंत्री, श्री अखिलेश यादव, लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री शिवपाल यादव, नगर विकास मंत्री श्री आजम खां, स्वास्थ मंत्री श्री अहमद हसन, पिछड़ा वर्ग एवं विकलांग कल्याण मंत्री, श्री अम्बिका चैधरी, राजनैतिक पेंशन मंत्री, श्री राजेन्द्र चैधरी, मंत्री श्री गायत्री प्रसाद प्रजापति व मंत्रिमण्डल के अन्य सदस्यगण, वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रमुख सचिव, प्रशासनिक सुधार, श्री एस0एन0 शुक्ला ने किया।
श्री उस्मानी ने भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीक्षा में पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया व वर्ष 1978 में इस सेवा में पदभार ग्रहण किया। इनका 36 वर्षों का उत्कृष्ट प्रशासनिक कैरियर रहा है। इस अवधि मंे उन्होंने जिला स्तर, राज्य स्तर, केन्द्र सरकार तथा विदेशों में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए वृहद् प्रशासनिक अनुभव प्राप्त किया। श्री उस्मानी ने साढ़े आठ साल तक प्रधानमंत्री कार्यालय में कार्य किया। प्रधानमंत्री कार्यालय में अपनी तैनाती के दौरान श्री उस्मानी को चार प्रधानमंत्रियों, श्री एच0डी देवेगोड़ा, श्री आई0के0 गुजराल, श्री अटल बिहारी वाजपेयी तथा डाॅ0 मनमोहन सिंह के साथ कार्य करने का अनुभव प्राप्त हुआ। उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव के वरिष्ठ पद पर तैनात रहते हुए आर्थिक मामलों से जुड़े मंत्रालयों के कार्यों को देखा। श्री उस्मानी ने उत्तर प्रदेश में दो मुख्यमंत्रियों के साथ लगभग दो वर्ष तक सचिव, मुख्यमंत्री के पद पर कार्य किया।
श्री उस्मानी तीन वर्ष तक काठमाण्डू, नेपाल स्थित भारतीय दूतावास में मिनिस्टर (इकोनाॅमिक को-आॅपरेशन) के पद पर तैनात रहे। इस दौरान वे नेपाल को भारतीय सहायता दिए जाने के कार्य के प्रभारी थे। श्री उस्मानी ने तीन वर्ष तक विश्व बैंक, वाॅशिंगटन डी0सी0 में भी कार्य किया। इस दौरान उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय सहायता एवं वित्त से सम्बन्धित व्यापक प्रशासनिक अनुभव हासिल किया।
लगभग डेढ़ वर्ष तक श्री जावेद उस्मानी अध्ययन अवकाश पर रहे। अध्ययन अवकाश की अवधि में वे यू0एस0ए0 के पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय में विजि़टिंग स्काॅलर के तौर पर सम्बद्ध रहे। उन्होंने ‘जलवायु परिवर्तन तथा भारत पर उसके प्रभाव’ विषय पर शोध किया। श्री उस्मानी का यह शोध वर्ष 2014 में ‘एडेप्टेशन टू क्लाइमेट चेंज इन एशिया‘ पुस्तक के रूप में प्रकाशित हुआ है।
राज्य मुख्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ ग्रहण करने से पूर्व श्री जावेद उस्मानी, अध्यक्ष, राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश के पद पर कार्यरत थे। इसके पूर्व श्री उस्मानी उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव के पद पर मार्च, 2012 से मई, 2014 तक कार्य कर चुके हैं। मुख्य सचिव रहते हुए श्री उस्मानी ने लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे, सी0जी0 सिटी, आई0टी0 सिटी जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मूर्त रूप देने में महती भूमिका निभाई। वर्ष 2013 में उन्होंने महाकुम्भ आयोजन को अपनी प्रशासनिक दक्षता से सफल बनाया, जिसकी प्रशंसा हावर्ड यूनिवर्सिटी में भी की गयी।
शिक्षा के क्षेत्र में भी श्री उस्मानी ने सदैव उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त की। इन्होंने वर्ष 1969 की हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश में तृतीय स्थान तथा वर्ष 1971 की इण्टरमीडिएट की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। श्री उस्मानी ने वर्ष 1973 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से बी0एस0सी0 की डिग्री हासिल की और इस परीक्षा में भी वे विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान पर रहे। श्री उस्मानी ने वर्ष 1974-76 में भारतीय प्रबन्धन संस्थान (आई0आई0एम0), अहमदाबाद में एम0बी0ए0 की शिक्षा ग्रहण की जहां उन्हें दोनों वर्षों में ‘इण्डस्ट्री स्काॅलरशिप’ भी प्रदान की गई। वर्ष 1990-91 में श्री जावेद उस्मानी ने लन्दन स्कूल आॅफ इकोनाॅमिक्स से एम0एससी0 (सोशल पाॅलिसी) की डिग्री भी प्राप्त की थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in