Categorized | लखनऊ.

विनायक ग्रामोद्योग संस्थान ने 19 जनवरी 2015 से संस्था के शाखा कार्यालय एम0-50, प्रथम तल विकास दीप बिल्डिंग स्टेशन रोड लखनऊ स्थित निःशुल्क नये आधार कार्ड बनवाने का कार्य में जनता की बेहद मांग को देखते हुये जनहित के कार्य को 28 फरवरी तक के लिए बढा दिया गया है।

Posted on 18 February 2015 by admin

विनायक ग्रामोद्योग संस्थान ने 19 जनवरी 2015 से संस्था के शाखा कार्यालय एम0-50, प्रथम तल विकास दीप बिल्डिंग स्टेशन रोड लखनऊ स्थित निःशुल्क नये आधार कार्ड बनवाने का कार्य में जनता की बेहद मांग को देखते हुये जनहित के कार्य को 28 फरवरी तक के लिए बढा दिया गया है। संस्था के कैप कार्यालय पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 4 फरवरी के कैप को आगे बढ़ाते हुये हाईकोर्ट के अधिवक्ता श्री राहुल यादव ने संस्था के नेक कार्य को बढाने में सहयोग देने की बात के साथ शुरुवात की। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेन्द्र श्रीवास्तव का कहना है कि संस्था आधार कार्ड का निःशुल्क बनवाने का कार्य कार्वी डाटा मैनेजमेंट के साथ कर रही है। जिसमें इतने बुजुर्ग मां बाप को जो चल फिर नही सकते लोग गोद में उठा-2 कर लोग ला रहे है इसलिए संस्था ने बिना कोई बन्दी किये पूरे हफ्ते पूरे माह निरन्तर प्रातः 11 से सायं 6 बजे तक कैप चल रहा है व चलता रहेगा जो भी बुढे बुजुर्ग, बच्चे, महिलाये, व्यक्ति आ रहे है उनके बैठने व पानी चाय की भी व्यवस्था है साथ ही संस्था ने अपनेे कार्यालय पर एक शिकायत पेटी भी रखी ही जिसमें कोई व्यक्ति अपनी कोई समस्या बिजली, पानी, सड़क, खड़जा, सीवर , नाला, नाली आदि सरकार या शासन प्रशासन तक न पहुंचा पा रहा हो तो राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेन्द्र श्रीवास्तव अपने संस्थान के पदाधिकारियों संग उसे पहंुचाने का कार्य करेगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in