Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि

Posted on 18 February 2015 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार के प्रोत्साहनपूर्ण और उत्साहवर्धक नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए औद्योगिक संगठन जहां मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के विकास एजेण्डा को प्रदेश के लिए परिवर्तनकारी मान रहे हैं वहीं रालोद के नेता अजीत सिंह चैधरी चरण सिंह अमौसी हवाई अड्डे से बाहर आते ही मेट्रो रेल निर्माण की प्रगति देखकर बौखला गए। वे केन्द्र में लगातार बरसों मंत्री रहे पर उन्हें कभी किसानों की चिन्ता नहीं हुई। खासकर गन्ना किसानों के दर्द से उनका कोई वास्ता नहीं रहा। अब उन्हें समाजवादी सरकार का कुछ भी अच्छा नहीं लग रहा है। प्रदेश सरकार ने गन्ना किसानों का एकदम 40 रूपया समर्थन मूल्य बढ़ा दिया। किसानों का कर्ज माफ किया, उनकी जमीन की नीलामी रोकी और सिंचाई मुफ्त की।
समाजवादी सरकार के जनहितकारी निर्णयों के फलस्वरूप प्रदेश के विकास की रोशनी चारों ओर फैलने लगी है। चालू वित्तीय वर्ष में उत्तर प्रदेश की आर्थिक विकास दर के 9Û3 प्रतिशत तक पहुॅचने का अनुमान औद्योगिक संगठन एसोचैम ने लगाया है। उसकी एक रिपोर्ट  के अनुसार वर्ष 2016-17 के अंत तक यह आर्थिक विकास दर दहाई अंको में पहुॅच सकती है। एसोचैम की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2013-14 में उत्तर प्रदेश ने ऊर्जा क्षेत्र में 2Û18 लाख करोड़ रूपए के 102 निवेश प्रस्ताव आकर्षित किए। इसके अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश में 7 लाख करोड़ का निवेश हुआ है। सेवा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश अब तीसरे स्थान पर है। उत्तर प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद में सेवा क्षेत्र की हिस्सेदारी बढ़कर 56Û6 प्रतिशत हो गई है।
सब जानते है कि किसानों के सर्वप्रिय नेता चैधरी चरण सिंह थे। श्री मुलायम सिंह यादव ने बजट का 70 प्रतिशत गांव किसान के मद में रखा था जबकि समाजवादी सरकार बनने पर मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने बजट में 75 प्रतिशत राशि खेती और किसान के हित की योजनाओं के लिए रखी है।     मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव का स्पष्ट मत है कि उत्तर प्रदेश की खुशहाली से ही देश खुशहाल बनेगा। प्रदेश अपने विशाल क्षेत्रफल और जनसंख्या के कारण देश की राजनीतिक दशा दिशा तय करता है। इसलिए इसके विकास एजेण्डा की सफलता से ही अब राष्ट्रीय प्रगति की मंजिलें तय होगीं।
मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास का एजेण्डा तेजी से गतिशील है। प्रदेश में सामाजिक एवं आर्थिक विकास सुनिश्चित करने तथा विभिन्न विभागों की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों एवं योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुॅच रहा है। समाज के कमजोर वर्गो के लिए सामाजिक सुरक्षा एवं श्रम तथा प्रशासनतंत्र को कुशल, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाए जाने के लिए समाजवादी सरकार संकल्पित है फिर भी क्यो कर विपक्षी दलों को राज्य का बढ़ता विकास दिखता नहीं है ?

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in