Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री-11 और आई0ए0एस0-11 के बीच खेला गया फ्रैंडली क्रिकेट मैच

Posted on 16 February 2015 by admin

आज यहां ला मार्टीनियर मैदान पर आई0ए0एस0 सर्विस वीक के दौरान खेले गए 20-20 ओवर के एक मैत्री क्रिकेट मैच में मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की कप्तानी में मुख्यमंत्री-11 ने आई0ए0एस0-11 को 15 रनों से पराजित कर दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधान सभा अध्यक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय ने विजेता टीम को ट्राॅफी प्रदान की। ‘मैन आॅफ द मैच’ तथा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को दिया गया, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज श्री इरफान सोलंकी को तथा सर्वश्रेष्ठ फील्डर के रूप में श्री दीपक यादव, श्री योगश प्रताप सिंह व रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भइया’ को संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया गया।
इसके पूर्व मुख्यमंत्री-11 के कप्तान श्री अखिलेश यादव ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मुख्यमंत्री-11 की ओर से पारी की शुरुआत श्री रेहान नईम व श्री इरफान सोलंकी ने की। मुख्यमंत्री-11 ने निर्धारित 20 ओवर में धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 04 विकेट खोकर 151 रन बनाये। मुख्यमंत्री-11 की ओर से श्री इरफान सोलंकी ने 40, श्री अखिलेश यादव ने 35 व श्री राकेश प्रताप सिंह ने 32 रन का योगदान दिया।
आई0ए0एस0-11 के कप्तान श्री जावेद उस्मानी के नेतृत्व वाली टीम 18.2 ओवर में 136 रन बनाकर आल आउट हो गयी। मुख्यमंत्री-11 की ओर से श्री अखिलेश यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट लिये।
मैच के समापन पर आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस भावना के साथ यह मैच खेला गया है, उसी तरह सभी के सहयोग से उत्तर प्रदेश को खुशहाली और विकास के रास्ते पर आगे ले जायेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार द्वारा आई0ए0एस0 सर्विस वीक को बन्द कर दिया गया था, परन्तु समाजवादी सरकार के बनते ही पुनः इसे आरम्भ किया गया।
विधान सभा अध्यक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि खेल के माध्यम से भाई-चारा और सौहार्द बढ़ता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में ही इस तरह का आयोजन किया जाता है। राजस्व परिषद के अध्यक्ष श्री जावेद उस्मानी और मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन ने आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री-11 की टीम में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त श्री रेहान नईम,
श्री इरफान सोलंकी, श्री रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भइया’, श्री राकेश प्रताप सिंह, श्री योगेश प्रताप सिंह, श्री अभिषेक मिश्रा, श्री दीपक यादव, श्री राम सिंह, श्री नीरज शेखर, श्री प्रशान्त, श्री कमाल अख्तर, श्री ताहिर व श्री विनोद शामिल थे।
आई0ए0एस0-11 टीम में कप्तान श्री जावेद उस्मानी के अतिरिक्त
श्री आलोक रंजन, श्री नवनीत सहगल, श्री भुवनेश कुमार, श्री पार्थ सारथी सेन शर्मा, श्री अनुराग यादव, श्री सुभाष शर्मा, श्री पंकज यादव, श्री अनिल कुमार तृतीय, श्री रविन्द्र कुमार व श्री विजय किरन शामिल थे। श्री एस0पी0 सिंह व कुलदीप यादव मैच के अम्पायर तथा कमेन्ट्रेटर श्री नावेद सिद्दीकी व
श्री प्रतीक रहे।
इस अवसर पर राज्य सरकार के मंत्रीगण, सांसद श्रीमती डिम्पल यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ अधिकारी तथा भारी संख्या में खेल प्रेमी दर्शक मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in