Categorized | लखनऊ.

ट्वाएज एण्ड ज्वाय स्कूल के वार्षिकोत्सव में नन्हें-मुन्हें छात्रों की बाल सुलभ प्रतिभा से मंत्रमुग्ध हुए अभिभावक

Posted on 16 February 2015 by admin

ट्वाएज एण्ड ज्वाय स्कूल का वार्षिक समारोह आज रवीन्द्रालय प्रेक्षागृह में बड़ी धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इस भव्य समारोह में विद्यालय की आशियाना, अलीगंज, सीतापुर रोड, इन्दिरा नगर, कपूरथला, विकास नगर, एल्डिको एवं निराला नगर शाखाओं के नन्हें-मुन्हें छात्रों ने अपनी बाल सुलभ प्रतिभा एवं मनभावन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अनूठी छटा प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में विद्यालय की आशियाना शाखा के नन्हें-मुन्हें बच्चों ने अपनी मनमोहक अदा से दर्शकों तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। जहाँ एक ओर मास्टर अथर्व अग्रवाल, बेबी युक्ति अग्रवाल एवं बेबी मीठी ओझा आदि नन्हें-मुन्हें बच्चों ने रैम्प पर अपना जलवा बिखेरकर दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान ला दी तो वहीं दूसरी ओर ‘पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा’ गीत पर बच्चों की शानदार प्रस्तुति ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। विद्यालय के वार्षिक समारोह में नन्हें-मुन्हें बच्चों ने बाल सुलभ प्रतिभा की अमिट छाप छोड़ी।
इससे पहले, ट्वाएज एण्ड ज्वाय स्कूल, आशियाना शाखा की प्रधानाचार्या सुश्री नीतू सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन करने पधारे अभिभावकों का हार्दिक स्वागत किया जबकि विद्यालय की निदेशिका सुश्री मोना अस्थाना ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विद्यालय के प्रवक्ता श्री अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के समारोह बच्चों में एक नई स्फूर्ति जगाते हैं, उनका मनोबल बढ़ाते हैं एवं उन्हें आगे बढ़ने को प्रेरित करते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in