Categorized | लखनऊ.

सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस ‘विप्रो अर्थियन अवार्ड’ से सम्मानित

Posted on 16 February 2015 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस को ‘जल संरक्षण’ के उत्कृष्ट प्रयासों हेतु विश्वप्रसिद्ध कम्पनी विप्रो लिमिटेड द्वारा ‘विप्रो अर्थियन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। बंगलुरू के माउंट कार्मेल कालेज आॅडिटोरियम में आयोजित एक भव्य समारोह में विप्रो कम्पनी के चेयरमैन श्री अजीम प्रेमजी ने सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस की प्रधानाचार्या डा. (श्रीमती) विनीता कामरान को ट्राफी, प्रशस्ति पत्र एवं एक लाख रूपये का नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस की शिक्षिकाएं श्रीमती नीलम पाण्डेय एवं श्रीमती कविता एस. शाही एवं पाँच छात्र श्रेष्ठा सिंह, आकांक्षा प्रियदर्शिनी, स्मृति यादव, वेदांश सिन्हा एवं सात्विक शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित थे। इन सभी छात्रों को ‘जल संरक्षण’ के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विदित हो कि पर्यावरण संरक्षण में छात्रों एवं युवा पीढ़ी की सहभागिता को बढ़ाने के उद्देश्य से विश्वप्रसिद्ध कम्पनी विप्रो लिमिटेड की ईकाई ‘विप्रो इको आई’ के संयोजकत्व में ‘विप्रो अर्थियन अवार्ड’ प्रदान किया जाता है।
सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि ‘विप्रो अर्थियन अवार्ड’ हेतु इस वर्ष जल संरक्षण एवं शुद्ध पेयजल की उपलब्धता पर छात्रों के विचार आमन्त्रित किये गये थे जिसका विषय था ‘वाटर इन आॅवर स्कूल’। देश भर के 500 से अधिक विद्यालयों के बीच सी.एम.एस. कानुपर कैम्पस के मेधावी छात्रों ने जल संरक्षण के सर्वोत्कृष्ट उपयोगी विचारों एवं एक्टिविटी बेस्ड प्रोग्राम के आधार पर यह प्रतिष्ठित अवार्ड अपने नाम किया। श्री शर्मा ने बताया कि सम्मान समारोह में सी.एम.एस. छात्रों ने विप्रो के चेयरमैन श्री अजीम प्रेमजी से विभिन्न विषयों पर बातचीत कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया तथापि श्री प्रेमजी सी.एम.एस. छात्रों के विचारों से अत्यन्त प्रभावित हुए।
श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि इस उपलब्धि का सम्पूर्ण श्रेय विद्यालय के छात्रों व विद्वान शिक्षकों को जाता है जिनकी अतुलनीय निष्ठा व परिश्रम की बदौलय यह विद्यालय देश ही नहीं अपितु अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जाना जाता है। डा. गाँधी ने कहा कि सी.एम.एस. शिक्षकों की लगन व कर्तव्यनिष्ठा के बलबूते ही विद्यालय दिन प्रतिदिन नये कीर्तिमान गढ़ रहा है तथापि सी.एम.एस. शिक्षकों ने विद्यालय के 55 वर्षीय शैक्षिक सफर में कई आयाम स्थापित किए हैं जिस पर सिर्फ लखनऊवासियों को ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश व देश को गर्व है।
श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. का मानना है कि जल, ऊर्जा व पर्यावरण जैसे विषयों पर लोगों के विचारों एवं जीवन शैली में सकारात्मक परिवर्तन बहुत जरूरी है। आज यह सोचने का विषय है कि प्राकृतिक संसाधन सीमित हैं और इनका इस्तेमान बहुत ही विवेकपूर्ण ढंग से किया जाना चाहिए। श्री शर्मा ने कहा कि सामाजिक जागरूकता के प्रयासों में सी.एम.एस. सदैव ही अग्रणी रहा है एवं सी.एम.एस. छात्र पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक जागरूकता अभियानों एवं प्रतियोगिताओं में विद्यालय के छात्र बढ-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्रों ने पढ़ाई में सर्वोच्च कीर्तिमान बनाने के साथ ही साथ सामाजिक जागरूकता की भी अनूठी मिसाल प्रस्तुत की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in