Categorized | लखनऊ.

प्रधानमंत्री ने अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में 230 मेगावाट की वृद्धि क्षमता करने के लिए उत्तर प्रदेश को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया ऊर्जा राज्य मंत्री ने प्रधानमंत्री से पुरस्कार प्राप्त किया

Posted on 16 February 2015 by admin

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में 15 फरवरी से 17 फरवरी तक चलने वाली ‘‘प्रथम रिन्यूवेबल एनर्जी ग्लोबल इनवेस्टर मीट’’ का उद्घाटन किया। इस ग्लोबल इनवेस्टर मीट में अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न राज्यांे की नोडल एजेन्सियांे के प्रतिनिधियों के अतिरिक्त राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अक्षय ऊर्जा स्रोतों के क्षेत्र में कार्यरत प्रमुख प्रतिष्ठानों, विकासकर्ताओं, निर्माताओं, उद्यमियों, फर्मों, वित्तीय संस्थानों तथा बैंकरांे आदि द्वारा भाग लिया जा रहा है।
समारोह में प्रधानमंत्री ने उन राज्यों, जिनके द्वारा 13वें वित्त आयोग की अवधि के अन्तर्गत अप्रैल 2013 से मार्च 2014 तक अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में क्षमता परिर्वधन किया गया है, को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश में 230 मेगावाट, विशेषकर बायो ऊर्जा के क्षेत्र में क्षमता की वृद्धि  करने के लिए, उत्तर प्रदेश को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रदेश की ओर से यह पुरस्कार ऊर्जा राज्य मंत्री श्री यासर शाह ने प्रधान मंत्री से ग्रहण किया।  उत्तर प्रदेश की ओर से इनवेस्टर मीट डेलीगेशन का नेतृत्व ऊर्जा राज्य मंत्री ने किया। डेलीगेशन में प्रमुख सचिव अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत श्री जीवेश नन्दन, निदेशक यूपीनेडा डा0 (श्रीमती) काजल एवं यूपीनेडा के अधिकारियों नेे भाग लिया।
इस इनवेस्टर मीट का आयोजन नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा इरेडा (प्त्म्क्।) सी0आई0आई0 एवं फिक्की के सहयोग से अक्षय ऊर्जा क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रथम रिन्यूबेवल एनर्जी ग्लोबल इन्वेस्टर मीट एवं एकस्पो का आयोजन नई दिल्ली में किया जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in