Categorized | लखनऊ.

कांग्रेस सदस्यता अभियान के समन्वय एवं समीक्षा के सम्बन्ध में

Posted on 16 February 2015 by admin

कांग्रेस सदस्यता अभियान के समन्वय एवं समीक्षा के सम्बन्ध में अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के सचिव-प्रभारी उ0प्र0 (जोन-4 एवं जोन-5) श्री राना गोस्वामी जी, विधायक दिनांक 22फरवरी को प्रातः वाराणसी पहुंच रहे हैं, जहां श्री गोस्वामी वाराणसी जिला/शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित बैठक में भाग लेने के पश्चात अपरान्ह चन्दौली पहुंचकर चन्दौली जिला/शहर कंाग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित बैठक मंे भाग लेंगे।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता अमरनाथ अग्रवाल ने बताया कि इसी प्रकार श्री गोस्वामी दिनांक 23फरवरी को पूर्वान्ह  सोनभद्र एवं अपरान्ह मिर्जापुर में जिला/शहर कांग्रेस कमेटी  द्वारा आयेाजित बैठक में भाग लेंगे। तदुपरान्त दिनांक 24फरवरी को पूर्वान्ह आजमगढ़ एवं अपरान्ह मऊ, दिनांक 25 फरवरी को पूर्वान्ह जौनपुर एवं अपरान्ह भदोही, दिनांक 26फरवरी को पूवान्ह प्रतापगढ़ एवं अपरान्ह इलाहाबाद, दिनांक 27फरवरी को पूर्वान्ह कौशाम्बी में जिला/शहर कंाग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित बैठक में भाग लेंगे।
श्री अग्रवाल ने बताया कि श्री गोस्वामी दिनांक 01मार्च को प्रातः वाराणसी में आयोजित कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे।
प्रवक्ता ने बताया कि श्री राना गोस्वामी के साथ वाराणसी मंडल के दौरे में उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के मंडल प्रभारी उपाध्यक्ष श्री दिग्विजय सिंह, मिर्जापुर मंडल के दौरे में मंडल प्रभारी उपाध्यक्ष श्री रामयज्ञ द्विवेदी एवं श्री छोटेलाल चैरसिया, आजमगढ़ मंडल के दौरे में मंडल प्रभारी उपाध्यक्ष श्री मणिशंकर पाण्डेय पूर्व एमएलसी तथा इलाहाबाद मंडल के दौरे  में मंडल प्रभारी उपाध्यक्ष श्री अब्दुल मन्नान व श्री शिव बालक पासी पूर्व मंत्री शामिल रहेंगे।
श्री अग्रवाल ने बताया कि इसी क्रम में दिनांक 15फरवरी को उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री रामयज्ञ द्विवेदी एवं श्री छोटेलाल चैरसिया पूर्वान्ह भदोही पहुंचेंगे, जहां मध्यान्ह भदोही जिला कंाग्रेस कमेटी कार्यालय में जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों, ब्लाक अध्यक्षों एवं जनपद के प्रमुख कांग्रेसजनों के साथ बैठक करेंगे। इसी प्रकार दिनांक 16फरवरी को पूर्वान्ह मिर्जापुर पहुंचाकर मिर्जापुर जिला/शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, ब्लाक/वार्ड अध्यक्षों एवं जनपद के प्रमुख कांग्रेसजनों के साथ बैठक करेंगे। दिनांक 17फरवरी को पूर्वान्ह सोनभद्र पहुंचकर सोनभद्र जिला कांग्रेस ककमेटी के पदाधिकारियों, ब्लाक अध्यक्षों एवं जनपद के प्रमुख कांग्रेसजनों के साथ बैठक करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in