राशन कार्ड प्रक्रिया को लेकर ग्रामीणों में रोष

Posted on 16 February 2015 by admin

राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया प्रशासनिक अधिकारियों के बार-बार दिशा निर्देश लागू करने से उलझ गई है पिछले दो वर्ष से ग्रामीणों का फार्म भरवाया ज रहा है। फिर निरस्त किया जा रहा है कई बार ऐसी ही प्रक्रिया होने से क्षेत्र के ग्रामीण त्रस्त हो गए है। अधिकारियों का बार-बार फार्म मंगवाना व किस स्थिति में उसे निरस्त करना यह शासन के सख्त आदेश को मुॅह चिढ़ा रहा है।
उल्लेखनीय है कि जिले के जिम्मेदार अधिकारी पिछले वर्ष से ही राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को अमली जामा पहनाने में जुट गये। एक वर्ष बीत गया अभी तक ग्रामीणों को राशन कार्ड मुहैया नहीं कराया जा सका। जबकि शासनादेश था कि दिसम्बर 2014 तक राशन कार्ड मुहैया करा दिया जाय। सूत्रों के मुताबिक पिछले वर्ष प्रशासन ने कोटेदारों के माध्यम से राशन कार्ड बनाने के लिए फोटो पहचान पत्र बैंक की पासबुक सहित अन्य मौजूद बायोडाटा जमा करवाया गया था तीन चार माह बाद पुनः फार्म कोटेदारों को वापस भेंज दिया गया। पुन‘ः वहीं प्रक्रिया दोहराई गई ऐसा ही कई बार किया गया। बावजूद इसके जिलाधिकारी द्वारा यह भी आदेश दिया गया कि राशन कार्ड बनाने में ग्राम पंचायत में खुली बैठक करके पात्रों-अपात्रों का चयन किया जायेगा। इस आदेश के बाद सम्बन्धित अधिकारियों ने खण्ड विकास अधिकारी के माध्यम से ग्राम प्रधान को एक लिस्ट थमा दी गई लेकिन लिस्ट के बारे में कोई अधिकारी यह नहीं बताया कि यह राशन कार्ड बनाने की है, अथवा आर्थिक गणना गणना की लिस्ट को देखकर ग्रामीण चकित सा हो रहा है। क्योंकि इस लिस्ट में कहीं भी खाद्यय सुरक्षा अधिकारी या राशन कार्ड बनाने के लिए दिशा निर्देश नहीं दिये गये है। ग्रामीणों के परिवार का नाम भी गलत है कई ग्राम पंचायतों के दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि इस लिस्ट में उनका व परिवार का नाम ही गायब है। फिलहाल अब नया फरमान जारी किया गया कि आनलाईन राशन कार्ड बनेगें यह सुनकर गाॅव का नागरिक अपना राशन कार्ड बनवाने के लिए सारा बायोडाटा इक्ट्ठा कर जनसुविधा केन्द्रों पर फार्म आन लाईन कराने के लिए भीड़ लगा दी है।
ऐसे ही प्रशासनिक अधिकारियों की राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया चलने से ग्रामीणों में चिता का विषय बन गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कहीं इस बार भी राशन कार्ड न मिले कहीं दूसरा आदेश न आ जाय फिलहाल शासन-प्रशासन का यह गैर जिम्मेदाराना रवैया गाॅव के ग्रामीणो को सोचने पर विवश कर दिया है। क्षेत्र के राजमणि पाण्डेय, सूर्यभान सिंह, मनोज सिंह, इन्द्रमणि तिवारी सहित दर्जनों ग्रामीणों ने अधिकारियों से राशन कार्ड बनाने की सही दिशा र्दिेश देने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in