विद्युत व्यवस्था को लेकर छात्रों में रोष

Posted on 16 February 2015 by admin

हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट की परीक्षा नजदीक, नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था।
उल्लेखनीय है कि हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा उन्नीस फरवरी से शुरू है। विद्युत सप्लाई का रोस्टर पुराने ढर्रे पर ही चल रहा है, जो कि छात्र एवं छात्राओं की चिन्ता का विषय बन गया है। क्षेत्र में लगभग एक दर्जन परीक्षा केन्द्र बनाये गये है जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों छात्र एवं छात्रा परीक्षा देगें। ऐसे में उन्हें परीक्षा की तफयारी करना है लेकिन विद्युत रोस्टर क्या पता दिन में है या रात में। क्षेत्र के इण्टर के छात्र शैलेष, आरती, कविता, प्रिया, रेखा, शबनम, सरीना आदि छात्राओं ने बताया कि क्षेत्र में शाम को विद्युत सप्लाई नहीं दी जा रही है। जिससे परीक्षा की तैयारी सही ढंग से नहीं हो पा रही है। विद्युत रोस्टर से अभिभावक भी चिन्तित है। छात्र एवं छात्राओं ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से करते हुए विद्युत का रोस्टर शाम 6 बजे से दस बजे तथा सुबह चार बजे से छः बजे तक करवाये जाने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in