कांशीराम कालोनी में गन्दगी दें रही बीमारियों को दावत

Posted on 16 February 2015 by admin

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट को अमली जामा पहनाते हुए बसपा के कांशीराम के नाम से गरीबों के लिए आवास योजना बनाकर उनके अरमानों को सच कर दिया पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शहर में बसने वाले उन गरीबों के लिए योजना तैयार किया जिनके सिर पर छत नहीं थी उस योजना का नाम दिया मा0 कांशीराम शहरी आवास योजना बसपा शासन में बनकर तैयार हुई कांशीराम कालोनी में सारी सुविधायें सरकार ने देने का प्रयास किया है। जिस प्रकार आवास का निर्माण किया गया वह अपने आप में छोटे परिवार के लिए दो कमरा, लैट्रिन, बाथरूम, किचन, पानी, बेहतर सड़क, नाली, विद्युत व्यवस्था साफ सफाई व्यवस्था सब कुछ वरीयता पर थी परन्तु बसपा शासन जाते ही कालोनी अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही है रायबरेली रोड अमहट स्थित 900 आवास तथा एआरटीओ कार्यालय के सामने 600 आवास वर्तमान समय में जिला प्रशासन के सौतेले व्यवहार का शिकार हो गया है कालोनी वासियों को मूलभूत सुविधाओं से दूर कर दिया गया है। कांशीराम कालोनी में सेफ्टी टैंक, सड़कों पर बह रहे नालियां कचरे से पटी पड़ी है पालिका प्रशासन ने साफ सफाई व्यवस्था कम कर दिया है बिजली, पानी का समय निर्धारित नहीं है वर्तमान में कालोनी वासियों को जैसे प्रशासन ने दोयम दर्जे पर रख दिया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in