समाजवादी पेंशन योजना के लाभार्थियों को परिचय पत्र वितरित

Posted on 16 February 2015 by admin

वर्तमान सरकार की महत्वाकांक्षी योजना समाजवादी पंेशन योजना के अन्तर्गत जिले के 50591 लाभार्थियों का चयन किया गया है, जिसमें से अब तक 33786 लाभार्थियों के खातों में पेंशन की धनराशि भेजी जा चुकी है। समाजवादी पेंशन योजना के अन्तर्गत दूबेपुर ब्लाक के लाभान्वित होने वाले 300 से अधिक लाभार्थियों को विधायक सुलतानपुर अनूप सण्डा ने आज दूबेपुर ब्लाक में आयोजित परिचय पत्र वितरण शिविर में परिचय पत्र वितरित किया।
समाजवादी पेंशन परिचय पत्र वितरण कैम्प को सम्बोधित करते हुए विधायक सुलतानपुर अनूप सण्डा ने कहा कि वर्तमान सरकार गरीबों, किसानों, तथा सभी वर्गो के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। सरकार का उद्देश्य है कि निर्धनतम व्यक्ति का आर्थिक उत्थान हो तथा वह प्रदेश व देश के विकास में अपना योगदान कर सके। उन्होंने कहा कि समाजवादी पेंशन योजना एक महत्वपूर्ण योजना है, इसमें सभी वर्गो के गरीब व्यक्ति लाभान्वित होगे। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि यह सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी पात्र व्यक्ति समाजवादी पेंशन योजना से वंचित न रहे।
प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी श्रीकान्त मिश्र ने समाजवादी पेंशन, परिचय पत्र वितरण कैैम्प को सम्बोधित किया तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न वर्गो के लिए संचालित सभी प्रमुख योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सभी का आवाहन किया कि वर्तमान सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठायें। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि वे इसी प्रकार का कैैम्प विभिन्न विकास खण्डों में भी जनप्रतिनिधियों से समय लेकर आयोजित करायें। इस अवसर पर सीडीओ ने भी लाभार्थियों कोे परिचय पत्र वितरित किया।
इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी एसके उपाध्याय ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी तथा बताया कि समाजवादी पेंशन योजना के अन्तर्गत जिले के 50591 लाभार्थियों का चयन किया गया है, जिसमें से अब तक 33786 लाभार्थियों के खातों में धनराशि भेजी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि कतिपय लाभार्थियों के बैंक खाते गलत होने के कारण धनराशि उनके खातें में नही पहॅुची है। इस सम्बन्ध में बैंकों से समन्वय करके तथा लाभार्थियों के खाते सही कराकर समाजवादी पेंशन की धनराशि उनके खाते में भेजने की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने पेंशनरों से कहा कि शासन ने समाजवादी पेंशन योजना के लाभार्थियों के लिए कतिपय शर्ते रखी है, जिनका शत-प्रतिशत अनुपालन करने पर उन्हें आगामी वर्ष से उनकी पेंशन की धनराशि में 50 रू0 मासिक की वृद्धि कर दी जायेगी। उन्होंने बताया कि बच्चों को समय से टीकाकरण, प्रसूता महिलाओं के लिए संस्थागत अस्पतालों में प्रसव कराने एवं पढ़ने वाले बच्चों को स्कूल भेजने पर पेंशन में वृद्धि होगी।
इस अवसर पर विधायक इसौली के प्रतिनिधि इकरार अहमद, ब्लाक प्रमुख दूबेपुर, खण्ड विकास अधिकारी दूबेपुर भोलानाथ कनौजिया, अशोक वर्मा, सत्य नारायण यादव आदि उपस्थित थे। संचालन एडीओ समाज कल्याण ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in