Categorized | लखनऊ.

महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ सड़क पर उतरे सामाजिक संगठन

Posted on 14 February 2015 by admin

महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ सड़क पर उतरे सामाजिक संगठन
ऽ    “वीरांगना” के नेतृत्व में गांधी प्रतिमा पर समाजसेवियों का विरोध प्रदर्शन
ऽ    गौरी श्रीवास्तव की याद में शांति सभा का आयोजन , पीडिता के परिजनों को पुलिस ने बैठाये रखा सभा में नहीं कर सके शिरकत

लखनऊ 12 फरवरी २०१५ रू शहर में गौरी श्रीवास्तव की न्रशंस हत्या एवं आये दिन महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों , अन्याय व हिंसा  के विरुद्ध , आज  अपरान्ह 3 बजे हजरतगंज लखनऊ में जी पी ओ  के सामने गांधी प्रतिमा स्थल पर एक शोक एवं शांति सभा का आयोजन किया गया द्य
मृतक गौरी श्रीवास्तव की माता, पिता शिशिर श्रीवास्तव व बुआ सहित परिवार के अन्य परिजनो को शामिल होना था किन्तु पुलिस ने एसएसपी ऑफिस में सभा सभा समाप्त होने तक  बैठाये रखा अतः परिजन सभा में शामिल नहीं हो सके इसके बावजूद शहर के विभिन्न सामाजिक संगठन, समाजसेवी, सामाजिक कार्यकर्ताओं व विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं सहित लगभग २५० लोगों ने शिरकत कर इस घटना के प्रति आक्रोश जताया द्य
“वीरांगना” टीम ने उपस्थित लोगों से अपील  की कि संवेदनशील समाज का हिस्सा होने के नाते इस जनांदोलन के साथ जुड़कर इस को आगे बढ़ाने में अपना यथोचित सहयोग दें
शांति सभा के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती नूतन ठाकुर, प्रमिल द्विवेदी, अरविंदर कोहली, बलबीरसिंह मान , मीना द्विवेदी , रचना त्रिपाठी , रात्रा एवं  आराधना सिंह समेत अन्य सम्मानित नागरिकों ने अपने संबोधन में अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए ऐसे वीभत्स हत्या की भरपूर निंदा की

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in