Categorized | लखनऊ.

आगामी 8 मार्च को अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रानी लक्ष्मी बाई वीरता पुरस्कार से प्रदेश की 40 महिलायें एवं बालिकायें सम्मानित होंगी

Posted on 14 February 2015 by admin

आगामी 8 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रानी लक्ष्मी बाई वीरता पुरस्कार से प्रदेश की 40 महिलाओं एवं बालिकाओं को सम्मानित किया जायेगा। बहादुरी के लिए तथा खेल के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि पा्रप्त करने वाली 20 बालिकाओं एवं महिलाओं को और उत्कृष्ट कार्य करने वाली 20 महिला ग्राम प्रधानों को एक लाख रूपये के पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन आज शास्त्री भवन स्थित कार्यालय कक्ष के सभागार में रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार हेतु संबंधित विभागों द्वारा प्रेषित किये जाने वाले नामों के संबंध में सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि आगामी 20 फरवरी तक संस्तुतियां अवश्य भेज दी जायें। उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट उद्यमिता विकास के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान करने वाली दो उद्यमी महिलाओं, राजकीय गृहों में निवासरत विलक्षण प्रतिभा की धनी या विशिष्ट उपलब्धि अथवा उत्कृष्ट कार्य करने वाली दो संवासिनी बालिकाओं, स्वयंसेवा समूह के अन्तर्गत उल्लेखनीय कार्य करने वाली दो महिलाओं, चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं, बेसिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में से एक-एक अध्यापिकाओं इसके अतिरिक्त महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु एक स्वैच्छिक संगठन को उत्कृष्ट कार्य हेतु रानी लक्ष्मी बाई वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।
श्री रंजन ने बताया कि इसके अतिरिक्त पंचायती राज विभाग के महिला ग्राम प्रधानोें सहित दो महिला आरक्षियों (सिपाहियों) एवं दो महिला उप-निरीक्षकों को भी रानी लक्ष्मी बाई वीरता पुरस्कार हेतु संबंधित विभागों को उनके नामों की संस्तुतियां भेजनी होंगी।
बैठक में प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास श्रीमती रेणुका कुमार सहित संबंधत विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in