Categorized | लखनऊ.

प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एवं उत्थान हेतु चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से महिलाओं को लाभान्वित कराने में समाजिक संस्थाएं अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें: उपाध्यक्ष राज्य योजना आयोग

Posted on 14 February 2015 by admin

उत्तर प्रदेश राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष श्री नवीन चन्द्र बाजपेई ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एवं उत्थान हेतु चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से महिलाओं को लाभान्वित कराने में समाजिक संस्थाएं अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर महिलाओं को योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराकर लाभान्वित कराने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने सामथ्र्य के अनुसार अपने दायित्वों का निर्वहन अवश्य कर अपनी भागीदारी समाज एवं परिवार में बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की उन्नति हेतु शिक्षा एवं सुरक्षा के साथ-साथ आर्थिक स्वावलम्बन अति आवश्यक है जिसके लिए जरूरी है कि महिलाओं को शासकीय योजनाओं की अधिक से अधिक जानकारी उपलब्ध कराकर उन्हें लाभान्वित  कराने के हर सम्भव प्रयास किये जायं।
उपाध्यक्ष राज्य योजना आयोग मुख्य अतिथि के रूप में आज योजना भवन में राष्ट्रीय महिला संस्थान द्वारा आयोजित गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महिला संस्थान द्वारा उठाये गये बिन्दुओं पर गम्भीरता से विचार करने हेतु कृषि उत्पादन आयुक्त अथवा समाज कल्याण आयुक्त की अध्यक्षता में एक समिति गठित किये जाने के निर्देश मुख्य सचिव को दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि समिति में समाज कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सम्बन्धित विभागों के प्रमुख सचिवों को भी सदस्य नामित किया जायेगा ताकि राष्ट्रीय महिला संस्थान द्वारा दिये गये सुझावों पर विभागवार परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता से सुनिश्चित हो सके।
श्री बाजपेई ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के विकास हेतु अनेक योजनाओं का संचालन कर रही है जिसका फीडबैक देने के लिए महिला आयोग की सदस्यों में से प्रत्येक को भी कम से कम 03 जनपदों के सम्बन्धित लाभार्थियों से जानकारी प्राप्त करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चिचत कराया जाय कि पात्र महिलाएं योजनाओं से लाभान्वित होने में छूटने न पायें।
गोष्ठी में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती जरीना उस्मानी, श्री कमल टावरी, सेवानिवृत्त सचिव, भारत सरकार तथा राष्ट्रीय महासचिव राष्ट्रीय महिला संस्थान श्री आदर्श कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in