Categorized | लखनऊ.

सी.एम.एस. कम्युनिटी रेडियो ने धूमधाम से मनाया ‘विश्व रेडियो दिवस’

Posted on 14 February 2015 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल के कम्युनिटी रेडियो द्वारा विद्यालय के गोमती नगर कैम्पस एवं कानपुर रोड कैम्पस स्थित दोनों रेडियो स्टेशनों पर आज बड़ी धूमधाम से ‘विश्व रेडियो दिवस’ मनाया गया। इस अवसर पर सी.एम.एस. कम्युनिटी रेडियो के गोमती नगर रेडियो स्टेशन से प्री-प्राइमरी एवं प्राइमरी कक्षा के नन्हें-मुन्हें बच्चों ने अपनी मीठी आवाज में विभिन्न प्रकार के किस्से-कहानियां, गीतों व ज्ञानवर्धक सूचनाओं का सजीव प्रसारण किया एवं श्रोताओं को विश्व रेडियो दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के प्रसारण के दौरान श्रोताओं के फोन भी सी.एम.एस. कम्युनिटी रेडियो पर आये, जिन्होंने बच्चों की अभूतपूर्व प्रशंसा करते हुए सी.एम.एस. के कम्युनिटी रेडियो द्वारा प्रसारित कार्यक्रमों का अत्यन्त लोकोपयोगी बताया।
सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. के गोमती नगर कैम्पस एवं कानपुर रोड कैम्पस स्थित दोनों रेडियो स्टेशनों से प्रातः 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक प्रतिदिन 90.4 मेगाहर्टज पर कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाता है। इन कार्यक्रमों में ‘जरा बच के’, ‘तेरी मुस्कान’, ‘नई सुबह’, ‘संवारे धरा निखारें पर्यावरण’ एवं ‘सांसों का सफर’ आदि अत्यन्त लोकप्रिय हैं। इसके अलावा, इन रेडियो स्टेशनों से शैक्षिक गतिविधियों के साथ साथ स्वास्थ्य एवं पोषण, महिला सशक्तीकरण, समाज कल्याण, जल एवं सफाई इत्यादि विषय पर कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाता है, साथ ही साथ समय-समय पर स्वास्थ्य केन्द्र, प्रतियोगतायें एवं घरेलू सामान व वस्त्र वितरण जैसे सहायता केन्द्र भी आयोजित करके लोगों की मदद की जाती है।
श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. का कम्युनिटी रेडियो स्वास्थ्य, पोषण, सफाई एवं दैनिक गतिविधियों के विभिन्न विषयों पर सारगर्भित प्रसारण के अलावा गाँव-गाँव में पहुंचकर जन-जागरूकता के कार्यक्रमों को बढ़ावा देने में संलग्न है तथापि इन पुनीत प्रयासों हेतु सी.एम.एस. के कम्यूनिटी रेडियो को ‘नेशनल कम्युनिटी रेडियो पुरस्कार’ से सम्मानित किया जा चुका है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. कम्युनिटी रेडियो स्टेशन, जिसकी स्थापना 1 जुलाई, 2005 को सी.एम.एस. संस्थापक डाॅ. जगदीश गाँधी एवं डाॅ. भारती गाँधी के मार्गदर्शन में हुई थी। सी.एम.एस. कम्युनिटी रेडियो अब स्थानीय नागरिकों में एक जाना-माना नाम है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण लोगों में महत्वपूर्ण परिवर्तन आया है तथा उनके भी कुछ अलग करने की भावना को बल मिला है, जो कि सी.एम.एस. का हमेशा से प्रयास रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in