प्रधानमंत्री ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्डकप में भाग लेने वाले सार्क देशों के प्रमुखों से बातचीत कीरू विदेश सचिव शीघ्र सार्क देशों की यात्रा करेंगे

Posted on 14 February 2015 by admin

प्रधानमंत्री ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्डकप में भाग लेने वाले सार्क देशों के प्रमुखों से बातचीत कीरू विदेश सचिव शीघ्र सार्क देशों की यात्रा करेंगे
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2015 में भाग लेने वाले सार्क देशों के प्रमुखों को शुभकामनाएं दी हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा ष्राष्ट्रपति/अशरफघानीए प्रधानमंत्री शेख हसीनाए प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और राष्ट्रपति सिरिसेना से बातचीत की। क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं।
सार्क के पाँच देश खेल रहे हैं और वर्ल्ड कप को लेकर उत्साहित हैं। मुझे विश्वास है कि विश्वकप प्रतियोगिता खेल भावना से ओत.प्रोत होगी एवं खेल प्रेमियों के लिए आनन्ददायक साबित होगी।
क्रिकेट हमारे क्षेत्र के लोगों को आपस में जोड़ता है और सद्भावना को बढ़ावा देता है। उम्मीद है कि सार्क देशों के खिलाड़ी मेहनत के साथ खेलेंगे और हमारे क्षेत्र का सम्मान बढ़ाएंगे।
हम अपने नए विदेश सचिव को शीघ्र ही सार्क देशों की यात्रा पर भेजेंगे जिससे कि हमारे रिश्ते और प्रगाढ़ हों।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in