Categorized | लखनऊ.

समाजवादी सरकार बिना भेदभाव के सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करती है: मुख्यमंत्री

Posted on 14 February 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज जनपद जालौन में शासन द्वारा संचालित योजनाओं के अन्तर्गत समाजवादी पेंशन योजना के 1,000 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, कृषक बीमा योजना के अन्तर्गत 63 कृषकों के आश्रितों को 5-5 लाख रुपये के चेक एवं 278 मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटाॅप तथा 250 श्रमिकों को साइकिल का निःशुल्क वितरण करते हुए कहा कि राज्य की समाजवादी सरकार बिना भेदभाव के सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करती है, ताकि सभी लोग सम्मान से जीवन जी सकें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बुन्देलखण्ड के पिछडे़पन को दूर करने हेतु बजट में अधिक धनराशि का प्रावधान करके क्षेत्र का विकास कराया जायेगा। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए ऐसी योजनाएं बनायी जायेंगी जिससे लोगों को आर्थिक लाभ भी हो और क्षेत्र का विकास भी हो। अगले वित्तीय वर्ष में बुन्देलखण्ड क्षेत्र के लिए अधिक धनराशि की व्यवस्था की जायेगी जिससे यहां की सड़कों की हालत को सुधारा जा सके।
श्री यादव ने कहा कि जालौन में स्थापित किया जा रहा सोलर प्लांट वर्ष 2015 के अंत या वर्ष 2016 के प्रारम्भ में बनकर तैयार हो जायेगा, जिससे नागरिकों को पर्याप्त मात्रा में विद्युत मिल सकेगी। पाल सैरेनी पर यमुना नदी पर पुल बनाकर औरैया, इटावा, कानपुर से इस क्षेत्र को सीधा जोड़ा जायेगा, जिससे लोगों को सुविधा हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी सरकार में ही जालौन (उरई) में राजकीय मेडिकल काॅलेज की स्थापना कराई गई और इसमें एम0बी0बी0एस0 की कक्षाएं प्रारम्भ कराई हैं। आज इसमें प्रथम व द्वितीय वर्ष की कक्षाएं संचालित हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 40 लाख गरीब परिवारों को सहारा देने के लिए राज्य में समाजवादी पेंशन योजना की व्यवस्था की है। इसके अन्तर्गत लाभार्थी को 500 रुपये प्रतिमाह उपलब्ध कराये जाते हैं। समाजवादी सरकार यह योजना पूर्ण रूप से अपने संसाधन से चला रही है। ऐसी व्यवस्था अन्य किसी प्रदेश में नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी को चिकित्सा सुविधाएं मिलें इसलिए प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में सभी जाँचें निःशुल्क कर दी गयी हैं तथा ‘108’ समाजवादी स्वास्थ्य सेवा और ‘102’ नेशनल एम्बुलेंस सर्विस की व्यवस्था भी की गयी है जिससे उपचार हेतु जरूरतमन्दों को यह एम्बुलेंस तत्काल उपलब्ध हो सकंे।
बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री ने कहा कि विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्तियां करने के आदेश पारित कर दिये गये हैं। यह कार्य शीघ्रता से किया जायेगा। यही नहीं, कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने आम आदमी की सवारी साइकिल को सस्ता किया है।
श्री यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने विगत 03 वर्षों में प्रदेश को नई दिशा देने का कार्य किया है। प्रदेश में उद्योग का माहौल बना है और अब अन्य प्रदेशों के उद्योगपति भी राज्य में उद्योग लगा रहे हैं। सरकार ने विद्युत व्यवस्था में सुधार लाने हेतु जगह-जगह विद्युत सब-स्टेशनों का निर्माण कराकर विद्युत व्यवस्था में सुधार किया है।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने जनपद की कालपी तहसील के ग्राम बावई में पूर्व कृषि मंत्री स्व0 चै0 शंकर सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि चै0 साहब एक कुशल राजनेता, ईमानदार और वादे के पक्के व्यक्ति थे, जिन्होंने जनहित में अनेक कार्य किये। चौ0 शंकर सिंह नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव के बहुत घनिष्ठ थे। विशिष्ट अतिथि श्री उदय प्रताप सिंह कार्यकारी अध्यक्ष हिन्दी संस्थान ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण तथा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in