Categorized | Latest news, लखनऊ.

मुख्यमंत्री द्वारा संस्कृति स्कूल का शिलान्यास नई दिल्ली के संस्कृति स्कूल की तर्ज पर होगा निर्माण

Posted on 14 February 2015 by admin

untitled-1cm-photo-1

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर संस्कृति स्कूल का शिलान्यास किया। नई दिल्ली स्थित संस्कृति स्कूल की तर्ज पर बनने वाले इस स्कूल का निर्माण चक गंजरिया प्रक्षेत्र के तहत स्थापित की जा रही सी0जी0 सिटी, लखनऊ में किया जाएगा। इसका निर्माण लगभग 10 एकड़ भूमि पर होगा। इस पर लगभग 109 करोड़ रुपए लागत आएगी। स्कूल में नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई होगी तथा इसमें लगभग 2760 छात्र अध्ययन करेंगे।
स्कूल के निर्माण पर आने वाले व्यय का वहन राज्य सरकार अपने संसाधनों से आवास विभाग के माध्यम से करेगी। इसके लिए राज्य सरकार ने प्रथम चरण में पांच करोड़ रुपए की व्यवस्था की है। लखनऊ विकास प्राधिकरण इसकी कार्यदायी संस्था होगी। स्कूल की प्रत्येक कक्षा में 06 सेक्शन होेंगे एवं प्रत्येक सेक्शन में अधिकतम 30 बच्चे अध्ययन करेंगे।
इस स्कूल की स्थापना राज्य सरकार की अति महत्वाकांक्षी परियोजना चक गंजरिया प्रक्षेत्र में की जाएगी। इसकी स्थापना के लिए राज्य सरकार ने 10 एकड़ भूमि निःशुल्क प्रदान की है। स्कूल निर्माण से सम्बन्धित डी0पी0आर0 बनाने का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा आगामी अप्रैल माह से इस परियोजना पर कार्य प्रारम्भ हो जाएगा।
संस्कृति स्कूल के संचालन और प्रबन्धन हेतु मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सोसायटी रजिस्ट्रेशन एक्ट के तहत विधिक रूप से सोसायटी का गठन कर दिया गया है और यह संस्था कार्यशील हो गयी है।
इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव, राजनैतिक पेंशन मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी, भूतत्व एवं खनिकर्म मंत्री
श्री गायत्री प्रसाद प्रजापति, पर्यटन मंत्री श्री ओम प्रकाश सिंह, मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन, राजस्व परिषद के अध्यक्ष श्री जावेद उस्मानी, प्रमुख सचिव आवास श्री सदाकान्त, प्रमुख सचिव सूचना श्री नवनीत सहगल, सचिव एवं महानिदेशक पर्यटन श्री अमृत अभिजात के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in