Categorized | लखनऊ.

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन(एनएसयूआई) के प्रदेश पदाधिकारियों की एक बैठक प्रान्तीय कार्यालय, 10 मालएवेन्यू पर सम्पन्न हुई।

Posted on 14 February 2015 by admin

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन(एनएसयूआई) के प्रदेश पदाधिकारियों की एक बैठक प्रान्तीय कार्यालय, 10 मालएवेन्यू पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश सचिव सात्विक तिवारी तथा संचालन लखनऊ जिला कोआर्डिनेटर(सोशल मीडिया) श्री रोहित कुमार कश्यप ने की।
यह जानकारी देते हुए एनएसयूआई के प्रान्तीय सचिव सात्विक तिवारी ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि भारतीय संस्कृति के नाम पर तथाकथित लोग वैलेन्टाइन डे वाले दिन देश में संविधान के खिलाफ अराजकता का माहौल फैलाते है उनको रोकने का काम एनएसयूआई की नयी गठित टीम करेगी और जरूरत पड़ी तो प्रशासन की मदद भी ली जायेगी।
श्री तिवारी ने बताया कि बैठक यह भी विचार व्यक्त किया गया कि भारतीय संस्कृति के नाम पर युवाओं को धमकाना और देश में भय का माहौल नहीं व्याप्त होने दिया जायेगा। जो लोग धर्म और भारतीय संस्कृति के ठेकेदार बनते हैं वह लोग देश के संविधान से खिलवाड़ करते समय भूल जाते हैं कि देश का संविधान सर्वोपरि है उसके बाद भी अराजकता का माहौल फैलाते हैं।
सोशल मीडिया के जिला कोआर्डिनेटर रोहित कुमार कश्यप ने कहा कि इस मुद्दे को सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रचारित-प्रसारित किया जायेगा।
बैठक में प्रमुख रूप से अभिषेक सिंह, हिमांशु शर्मा, गुरदीप प्रकाश, अभिषेक प्रताप सिंह, मनीश कुमार, रोनित राय, आकाश मिश्रा, कुश ठाकुर, सौरभ श्रीवास्तव, अमित पाठक, अमित सिंह यादव, मोहसिन खान सहित तमाम एनएसयूआई के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in